‘उन्होंने बचपन में मेरे डायपर बदले हैं’:सौतेले भाई शाहिद से बेहद क्लोज हैं ईशान खट्टर, बोले- उन्होंने बच्चे की तरह मेरा ख्याल रखा
March 31, 2023
IPL-2023 का आगाज आज से:डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात भिड़ेगी 4 बार की विजेता चेन्नई से; जानें पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर
March 31, 2023

एक ही पार्ट में बननी थी पोन्नियन सेल्वन:500 करोड़ है दोनों फिल्मों का कुल बजट; PS-1 के लिए ऐश्वर्या ने 10 करोड़..

ऐश्वर्या राय, विक्रम और तृषा स्टारर फिल्म पोन्नियन सेल्वन-2 का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। कहानी वहीं से स्टार्ट होगी जहां से पहला पार्ट खत्म हुआ था। फिल्म का ट्रेलर जितना भव्य है, इसके स्टारकास्ट ने फीस भी उतनी ही तगड़ी ली है।

फिल्म के पहले पार्ट के लिए ऐश्वर्या राय ने 10 करोड़ की भारी-भरकम फीस चार्ज की थी। वहीं चियान विक्रम को सबसे ज्यादा 12 करोड़ मिले थे। तृषा कृष्णन को फिल्म में राजकुमारी की भूमिका निभाने के लिए ढाई करोड़ मिले थे।

500 करोड़ के बजट में बनी हैं दोनों फिल्में
लीजेंड्री डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन एक महंगी बजट वाली फिल्म है। इसके पहले पार्ट को बनाने में 250 करोड़ का बजट आया था। ये फिल्म पहले सिर्फ एक पार्ट में बननी थी, जिसके लिए इसका टोटल बजट 500 करोड़ था लेकिन बाद में इसे दो पार्ट्स में बाट दिया गया।

आइए जानते हैं PS-1 के लिए फिल्म के स्टारकास्ट ने कितनी फीस चार्ज की

1 चियान विक्रम
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार चियान विक्रम अपनी वर्सटैलिटी के लिए जाने जाते हैं। पोन्नियन सेल्वन-1 में उन्होंने करिकालन का किरदार निभाने के लिए तकरीबन 12 करोड़ की मोटी फीस चार्ज की थी। पूरी स्टारकास्ट में उन्हीं ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की थी।

चियान विक्रम फीस 12 करोड़

चियान विक्रम फीस 12 करोड़

2 ऐश्वर्या राय बच्चन
जोधा अकबर के बाद ऐश्वर्या राय ने पोन्नियन सेल्वन के जरिए पीरियड ड्रामा फिल्मों में वापसी की थी। उन्होंने इस फिल्म में डबल रोल (नंदिनी और मंदाकिनी ) निभाया है। पहले पार्ट के लिए उन्होंने 10 करोड़ फीस चार्ज की थी। दूसरे पार्ट के ट्रेलर में भी उनकी दमदार भूमिका दिखी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन फीस-10 करोड़

ऐश्वर्या राय बच्चन फीस-10 करोड़

3 जयम रवि
साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर जयम रवि ने भी PS-1 के लिए 8 करोड़ लिए थे। उन्होंने फिल्म में राजकुमार अरुलमोझी वर्मन उर्फ पोन्नियन सेल्वन का किरदार निभाया।

जयम रवि फीस-8 करोड़

जयम रवि फीस-8 करोड़

कार्थी
फिल्म कैथी से पॉपुलर हुए एक्टर कार्थी ने फिल्म में वेन्नार के साहसी राजकुमार का रोल अदा किया है। उन्होंने फिल्म के लिए 5 करोड़ की अच्छी-खासी फीस चार्ज की है।

कार्थी फीस- 5 करोड़

कार्थी फीस- 5 करोड़

तृषा कृष्णन
फिल्म में राजकुमारी कुंदावई की भूमिका निभाने वाली तृषा कृष्णन ने भी 2.5 करोड़ की फीस चार्ज की थी।

तृषा कृष्णन फीस- 2.5 करोड़

तृषा कृष्णन फीस- 2.5 करोड़

शोभिता धुलिपाला
पोन्नियन सेल्वन में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने भी काम किया है। उन्होंने फिल्म में राजकुमारी वनथी का रोल निभाया था, इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ की फीस ली थी।

शोभिता धुलिपाला फीस- 1 करोड़

शोभिता धुलिपाला फीस- 1 करोड़

चोल साम्राज्य की कहानी है ‘पोन्नियन सेल्वन’
पोन्नियन सेल्वन एक तमिल शब्द है जिसका हिंदी में इसका अर्थ है कावेरी नदी का बेटा। 10वीं शताब्दी के चोल सम्राट राजराजा प्रथम को पोन्नियन सेल्वन कहा जाता था। PS-1 और PS-2 दोनों फिल्में इन्हीं की कहानी है। इतिहास के पन्नों पर नजर घुमाए तो पता चलता है कि चोल राजवंश भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला राजवंश रहा है।

इस राजवंश ने करीब 1500 साल तक दक्षिण भारत पर राज किया। चोल साम्राज्य को आगे बढ़ाने में पोन्नियन सेल्वन की सबसे बड़ी भूमिका थी। फिल्म उसी राजवंश में हुए एक षड्यंत्र की कहानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES