कल पुष्य नक्षत्र दिनभर रहेगा, इसलिए रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी से फायदा मिलेगा।
घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की जरूरी चीजों की खरीदारी भी फायदेमंद रहेगी। इस दिन रवियोग रहेगा। साथ ही हंस नाम का राजयोग भी बनेगा। इस तरह खरीदारी का बड़ा शुभ योग बन रहा है।
रियल एस्टेट में निवेश करना शुभ
पुष्य नक्षत्र के संयोग में जमीन की रजिस्ट्री करने से बहुत फायदा मिलता है। नए कामों की शुरुआत भी इस योग में करनी चाहिए। तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों के संयोग में आज शेयर मार्केट, रियल एस्टेट और अन्य जगहों में निवेश से फायदा मिलेगा।
व्हीकल खरीदी का बहुत अच्छा मुहूर्त भी बन रहा है। वहीं, ज्वेलरी, फर्नीचर और अन्य जरूरी चीजों की खरीदारी के साथ ही नए कामों की शुरुआत करना भी शुभ रहेगा।
पुष्य नक्षत्र की धातु है सोना
पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी समृद्धि देती है। इस नक्षत्र की धातु सोना है इसलिए इस योग में सोना और इससे बनी ज्वेलरी खरीदने से समृद्धि बनी रहती है। गुरु पुष्य नक्षत्र में रियल एस्टेट के साथ ही व्हीकल और अन्य स्थाई सम्पत्ति में किया निवेश लंबे समय तक फायदा देता है।
इस दिन चांदी, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदी भी शुभ रहती है। इस शुभ संयोग में खरीदा गया व्हीकल कई दिनों तक चलता है और उससे फायदा मिलता है। शुभ संयोग में नया बिजेनस और नौकरी की शुरुआत करना भी फलदायी माना गया है।
स्थाई होता है पुष्य नक्षत्र
पुष्य को सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है। जो स्थाई होता है। यानी इस नक्षत्र में किए गए कामों में स्थायित्व का भाव होता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में ऐसे काम करने चाहिए जो लंबे समय तक चल जिनमें बदलाव करने की इच्छा न हो। यानी जिनकी स्थिरता चाहते हैं। साथ ही गुरु को ग्रहों में मंत्री का दर्जा मिला है। इस ग्रह की दृष्टि को गंगाजल की तरह बहुत ही पवित्र भी माना गया है।