बीते साल 22 लाख करोड़ के डिजिटल लोन बंटे:2030 तक 5 गुना होने का अनुमान, चार-पांच साल में 40% लोन डिजिटल
March 29, 2023
चरखी दादरी में IAS के दादा-दादी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- 30 करोड़ की संपत्ति, लेकिन नहीं मिल रही 2 रोटी
March 30, 2023

रॉयल फैमिली को थी प्रिंस हैरी के फोन-हैकिंग की जानकारी:प्रिंस बोले- कोर्ट केस से बचने के लिए परिवार ने मीडिया ग्रुप्स से डील की

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने रॉयल फैमिली पर फोन हैकिंग छिपाने का आरोप लगाया है। हैरी समेत कई सेलेब्रिटीज ने डेली मेल और एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स (ANL) के प्रकाशकों के खिलाफ प्राइवेसी उल्लंघन मामले में केस दर्ज करवाया है। इसी केस की सुनवाई के दौरान हैरी ने कहा कि उनके परिवार को फोन टैपिंग की जानकारी थी। लेकिन कोर्ट केस से बचने के लिए उन्होंने इसे छिपाकर रखा। हैरी के मुताबिक इससे प्रशासन के गलत काम सामने आ जाते।

हैरी ने आरोप लगाया कि उसके अपने परिवार ने उससे प्राइवेसी उल्लंघन की जानकारी छिपाई और ब्रिटिश न्यूजपेपर इंडस्ट्री से नहीं उलझने को कहा। रॉयल फैमिली ने हैरी के सामने परिवार के फैसले को मानने की शर्त रखी थी। हैरी के मुताबिक उन्हें इस बात कुछ सालों पहले पता चला जब उन्होंने मामले में दूसरी लीगल टीम से सलाह की।

हैरी ने आरोप लगाया है कि उसके अपने परिवार ने उससे प्राइवेसी उल्लंघन की जानकारी छिपाई और ब्रिटिश न्यूजपेपर इंडस्ट्री से नहीं उलझने को कहा।

हैरी ने आरोप लगाया है कि उसके अपने परिवार ने उससे प्राइवेसी उल्लंघन की जानकारी छिपाई और ब्रिटिश न्यूजपेपर इंडस्ट्री से नहीं उलझने को कहा।

डेली मेल, द मिरर सहित कई मीडिया ग्रुप्स पर मुकदमा
प्रिंस हैरी के अलावा ब्रिटिश-जमाइकन कैंपेनर डोरेन लॉरेंस, पॉपस्टार एल्टन जॉन, एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले सहित कई सेलेब्रिटीज ने भी मीडिया ग्रुप्स पर प्राइवेसी उल्लंघन मामले में केस दर्ज किया है। इनमें द सन की पेरेंट कंपनी न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स, द मिरर, डेली मेल, एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स शामिल हैं। इन मीडिया हाउस पर साल 1993 से 2018 तक कई बार गैर-कानून तरह से प्राइवेट प्रॉपर्टी में दाखिल होने, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स और मेडिकल रिकॉर्ड चुराने और फोन टैप करने का आरोप है।

हैरी ने कहा- ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे पत्रकार
केस की सुनवाई के लिए 27 मार्च को हैरी अचानक लंदन हाईकोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा- मैंने ये मुकदमा दर्ज किया क्योंकि अगर देश की बड़ी न्यूजपेपर कंपनियां न्याय होने से रोक सकती हैं तो मेरे हिसाब से ये देश बर्बाद हो गया है। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं और यहां पावर के गलत इस्तेमाल को देखकर चिंतित हूं। मैंने जो सबूत पेश किए हैं उससे साबित होता है कि एसोसिएटेड कंपनी के पत्रकार अपराधी हैं और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सच को जनता के सामने लाना मेरा कर्तव्य है।

2006 में फोन-हैकिंग घोटाला सामने आने के बाद 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' कंपनी बंद हो गई थी। न्यूजपेपर ने आखिरी दिन फ्रंट पेज पर 'थैंक्यू एंड गुड बाय' लिखा था।

2006 में फोन-हैकिंग घोटाला सामने आने के बाद ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ कंपनी बंद हो गई थी। न्यूजपेपर ने आखिरी दिन फ्रंट पेज पर ‘थैंक्यू एंड गुड बाय’ लिखा था।

2006 में सामने आया था फोन-हैकिंग घोटाला
न्यूजपेपर कंपनी ANL ने इन आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया। कंपनी ने कहा कि उसके ऊपर लगे आरोपों के कोई पुख्ता सबूत मौजूद नहीं हैं। उसे ब्रिटेन के फोन-हैकिंग स्कैंडल में घसीटने की कोशिश की जा रही है। ब्रिटेन का फोन-हैकिंग घोटाला पहली बार 2006 में सामने आया था। तब रूपर्ट मुर्डोक की कंपनी न्यूज ऑफ द वर्ल्ड के जर्नलिस्ट्स पर रॉयल फैमिली के सदस्यों, कई सेलेब्रिटीज और मर्डर केसेज में पीड़ितों के फोन टैप करने के आरोप लगे थे। इसके बाद ये कंपनी बंद हो गई थी।

यह फोटो ब्रिटेन के एक बुक स्टोर की है। यहां प्रिंस हैरी की किताब स्पेयर 'हाऊ टु किल योर मदर' नॉवेल के साथ डिस्प्ले की गई थी।

यह फोटो ब्रिटेन के एक बुक स्टोर की है। यहां प्रिंस हैरी की किताब स्पेयर ‘हाऊ टु किल योर मदर’ नॉवेल के साथ डिस्प्ले की गई थी।

डॉक्यूमेंटरी और किताब से रिश्ते और बिगड़े
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के 2020 में राजशाही छोड़ते ही ब्रिटेन के राजपरिवार से रिश्ते खराब हो गए थे। फिर नेटफलिक्स पर आई प्रिंस हैरी की डॉक्यूमेंटरी और उसके बाद उनकी किताब ‘स्पेयर’ ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को और बढ़ा दिया। किताब और डॉक्यूमेंटरी में प्रिंस हैरी ने कई तरह से राज परिवार की आलोचना की है।

ये खबरें भी पढ़ें…

हैरी और मेगन को किंग चार्ल्स की ताजपोशी का न्योता:राजशाही छोड़ चुके बेटे को मेल भेजकर बुलाया, किताब के खुलासों से बढ़ी थी नाराजगी

ब्रिटेन के शाही परिवार को छोड़ कर अमेरिका में बस चुके प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को कड़े मतभेदों के बाद भी किंग चार्ल्स अपनी ताजपोशी में बुलाएंगे। इसकी जानकारी खुद प्रिंस हैरी ने दी है। उन्होंने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया है कि उन्हें किंग चार्ल्स की ताजपोशी में बुलावे के लिए मेल आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES