मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में पांचवी बार शादी करने जा रहे हैं। रूपर्ट 66 साल की एन लेस्ली स्मिथ से शादी करेंगे। लेस्ली स्मिथ की भी ये तीसरी शादी होगी। इन दोनों की मुलाकात पिछले साल सितंबर के महीने में कैलिफोर्निया में हुई थी। दोनों की शादी गर्मियों में होने की संभावना है। रूपर्ट मर्डोक पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से अलग हुए थे।
मर्डोक ने अपने खुद के मीडिया चैनलों में से एक न्यूयॉर्क पोस्ट को जानकारी देते हुए कहा था कि मैं प्यार में पड़ने से डरता था – लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा। यह बेहतर होगा। मैं खुश हूं। एन लेस्ली स्मिथ ने कहा कि मैं 14 साल की विधवा हूं। रूपर्ट की तरह, मेरे पति एक बिजनेसमैन थे।
मर्डोक के 4 पत्नियों से 6 बच्चे
रूपर्ट मर्डोक इससे पहले चार बार शादी कर चुके हैं। मर्डोक की पहली तीन पत्नियों से छह बच्चे हैं। उन्होंने पिछले साल अपनी चौथी पत्नी से तलाक लिया था। 2016 में मर्डोक ने 85 साल की उम्र में 65 साल की मॉडल जेरी हॉल की शादी की थी। ये शादी 6 साल ही चली थी और दोनों 2022 में अलग हो गए थे।
पिछले साल रूपर्ट मर्डोक अपनी चौथी पत्नी जेरी हॉल से अलग हो गए थे
2022 में चौथी पत्नी को दिया था तलाक
कौन हैं रूपर्ट मर्डोक?
मर्डोक का जन्म 1931 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ, लेकिन वर्तमान में वो अमेरिका के नागरिक भी हैं। 1952 में विरासत में पिता से मिली कंपनी ऑस्ट्रेलिया न्यूज लिमिटेड के MD बने। इसके बाद उन्होंने 50 और 60 के दशक में मीडिया बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ाया। मर्डोक अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बड़े न्यूजपेपर और चैनल्स के मालिक हैं।
मडोर्क ब्रिटेन में मशहूर द टाइम्स, संडे टाइम्स, द सन समेत कई अखबारों के मालिक है। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क पोस्ट, डाउ जोन्स लोकल मीडिया ग्रुप, 7 न्यूज इनफॉर्मेशन सर्विसेज, फॉक्स टीवी ग्रुप और स्काई इतालिया में उनका मालिकाना हक है।
मर्डोक की Twenty-First Century Fox फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की नामी कंपनी है। स्पोर्ट्स के मशहूर चैनल स्टार स्पोर्ट्स के मालिक हैं। मशहूर टीवी चैनल नेशनल जियोग्राफिक और ब्रिटिश स्काई ब्रॉडकास्टर में भी उनकी हिस्सेदारी है।
2000 तक न्यूजकॉर्प में 800 कंपनीज शामिल थीं और 50 देशों में उनका बिजनेस था। फोर्ब्स ने रिचेस्ट अमेरिकन 2013 की लिस्ट में मर्डोक को 33वें नंबर पर रखा था। वर्ल्ड में उनकी रैंकिंग 91 थी।