BCI: अब विदेशी वकील भारत में कर सकेंगे वकालत, बार काउंसिल में कराना पड़ेगा पंजीकरण
March 16, 2023
पानीपत में भ्रूण लिंग बताने वाला गिरफ्तार:करियाना स्टोर संचालक को स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ा;
March 17, 2023

हिसार में H3N2 वायरस से मौत:मृतक पंजाब के सुनाम का रहने वाला; लंग्स में निमोनिया की शिकायत पर निजी अस्पताल में था भर्ती

हरियाणा के हिसार में H3N2 वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पंजाब के सुनाम का रहने वाला था और शहर के निजी अस्पताल में भर्ती था। 40 वर्षीय युवक 24 फरवरी को हिसार में एक निजी अस्पताल में दाखिल हुआ था। वह मोटापा, शूगर और अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। मौत के बाद निजी अस्पताल ने सिविल अस्पताल के पास डेथ समरी भेजी। जिस पर सिविल अस्पताल की टीम ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग को मृतक की रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।

डिप्टी सिविल सर्जन सुभाष खतरेजा ने बताया कि मृतक के दोनों लंग्स में निमोनिया था। उसका वजन एक क्विंटल 60 किलो था। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इन्फ्लुएंजा के 7 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

संदिग्ध मरीजों के लिए जा रहे सैंपल
हिसार स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल सहित सभी सीएचसी, पीएचसी पर भी फ्लू कॉर्नर बना दिए हैं। इसमें संदिग्ध मरीजों के एक्सरे के बाद सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को फ्लू कॉर्नर OPD में करीब 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की है।

फ्लू के लक्षणों को सी कैटेगरी के मरीजों के एक्सरे कराए जाएंगे। अगर एक्सरे जांचने के बाद इन्फ्लुएंजा के लक्षण होने का संदेह होगा तो उसके सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजे जाएंगे। संदिग्ध मरीजों को आइसोलोनशन और मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल अस्पताल में 8 बैड आरक्षित किए गए है। जिसमें फिलहाल कोई मरीज भर्ती नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES