SVB में भारतीय स्टार्टअप्स के 8,254 करोड़ रु जमा:यूनियन मिनिस्टर बोले- भारत के लोकल बैंक इंडियन स्टार्टअप्स की मदद करें,
March 17, 2023
फ्रांस में पेंशन बिल पास, रिटायरमेंट एज 2 साल बढ़ाई:मैक्रों सरकार ने बिना वोटिंग पारित कराया, नाराज लोगों का प्रदर्शन तेज
March 17, 2023

ब्रिटेन में आम लोग भी देख सकेंगे कोहिनूर:26 मई से टावर ऑफ लंदन में प्रदर्शनी लगेगी, बेशकीमती हीरे का इतिहास बताया जाएगा

ब्रिटेन में कोहिनूर हीरे को ‘विजय के प्रतीक’ के तौर पर टावर ऑफ लंदन में प्रदर्शित किया जाएगा। इसे 26 मई से आम लोगों के देखने के लिए खोला जाएगा। ब्रिटेन में राजघराने के बाकी क्राउन ज्वेल्स के साथ कोहिनूर को भी शामिल किया जाएगा। ब्रिटेन में पैलेस को मैनेज करने वाली चैरेटी हिस्टॉरिक रॉयल पैलेसेज ने कहा- कोहिनूर को प्रदर्शित करने के साथ ही कई वीडियो और प्रेजेंटेशन्स के जरिए इसका इतिहास भी बताया जाएगा।

कई सामानों और वीडियो के इस्तेमाल से बनी प्रेजेंटेशन में कोहिनूर के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। इसमें ये भी बताया जाएगा कि कैसे ये अपने पिछले सभी ओनर जैसे मुगल सम्राट, ईरान के शाहों, अफगानिस्तान के शासक और सिख महाराजा के लिए विजय का प्रतीक रहा है।

इस तस्वीर में महारानी एलिजाबेथ कोहिनूर जड़ा ताज पहने नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में महारानी एलिजाबेथ कोहिनूर जड़ा ताज पहने नजर आ रही हैं।

किंग चार्ल्स की ताजपोशी के बाद लगेगी प्रदर्शनी
टावर ऑफ लंदन के गवर्नर एंड्र्यू जैक्सन ने कहा- ये साल हमारे लिए ऐतिहासिक है। ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स की ताजपोशी 6 मई को होनी है। टावर ऑफ लंदन भी इसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। ताजपोशी के ठीक बाद कई कीमती क्राउन ज्वेल्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। हमारा मकसद लोगों को इस कलेक्शन के बारे में जानकारी देना है।

ये तस्वीर टावर ऑफ लंदन की है, जिसे साल 1078 में महल के तौर पर बनाया गया था। इसे अब म्यूजियम में बदल दिया गया है।

ये तस्वीर टावर ऑफ लंदन की है, जिसे साल 1078 में महल के तौर पर बनाया गया था। इसे अब म्यूजियम में बदल दिया गया है।

टावर में कोहिनूर के साथ रॉयल हाउस के दूसरे ज्वेल्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

टावर में कोहिनूर के साथ रॉयल हाउस के दूसरे ज्वेल्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

कैमिला नहीं पहनेंगी कोहिनूर जड़ा ताज
इससे पहले ब्रिटेन की नई रानी यानी किंग चार्ल्स-III की पत्नी कैमिला ने ताजपोशी के दौरान क्वीन एलिजाबेथ का कोहिनूर जड़ा ताज नहीं पहनने की घोषणा की थी। दरअसल, रॉयल फैमिली को भारत के साथ रिश्ते बिगड़ने का डर था, जिसे देखते हुए ये फैसला किया गया। इसके बाद कैमिला के लिए क्वीन मैरी का 100 साल पुराना क्राउन तैयार करने की बात सामने आई थी।

6 मई को किंग चार्ल्स की बतौर महाराज ताजपोशी होगी।

6 मई को किंग चार्ल्स की बतौर महाराज ताजपोशी होगी।

भारत कई बार कोहिनूर वापस मांग चुका है
महारानी के ताज में दुनिया के कई बेशकीमती हीरे-जवाहरात जड़े हुए हैं, जिनमें कोहिनूर और अफ्रीका का हीरा ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका शामिल हैं। इसकी कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर आंकी गई है। भारत ने ब्रिटेन के सामने कई बार कोहिनूर हीरे पर अपना कानूनी हक होने का दावा किया है। भारत की तरह अफ्रीका ने भी कई बार ब्रिटेन के शाही ताज में जड़े अपने बेशकीमती हीरे लौटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES