Iran-Saudi Arabia: चीन की मध्यस्थता वाले ईरान-सऊदी अरब समझौते पर भारत को नहीं होना चाहिए चिंतितः ईरानी राजदूत
March 17, 2023
हो जाएं सतर्क फिर डरा रहा कोरोना
March 17, 2023

नोबल कमेटी के नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा-भारत ने रूस को परमाणु हथियार के इस्तेमाल से रोका

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन में चल रहे युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने से भारत ने रूस को रोका है। भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए नॉर्वेजियन नोबेल समिति के उप नेता असल तोजे ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है।

भारत का हस्तक्षेप है मददगार

तोजे ने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के परिणामों के बारे में रूस को याद दिलाने के लिए भारत का हस्तक्षेप बहुत मददगार था।

उन्होंने कहा कि भारत ने तेज आवाज में बात नहीं की, किसी को धमकी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ दोस्ताना तरीके से अपनी स्थिति से अवगत कराया। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हमें इसकी और अधिक जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की

नोबेल कमेटी के लीडर ने भारत को एक विकसित देश बनाने में योगदान देने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। भारत को शांति की विरासत बताते हुए असल तोजे ने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना तय है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES