दिल्ली में हनुमान मंदिर पर चला बुलडोजर,
March 17, 2023
हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती:संदिग्ध दिखाई देने पर तुरंत दबोच रही; अमृतपाल के समर्थन में नवदीप
March 20, 2023

काम कम कौतूहल ज्यादा कर रही है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार: डा. संजय शर्मा

नामाकियों से भरा हुआ है पंजाब में मान सरकार का एक साल: डा. संजय शर्मा

  • जनता के टैक्स के पैसे को पंजाब सरकार ने विज्ञापनों पर झूठी वाहवाही लूटने पर खर्च किया
  • हरियाणा बीजेपी के मीडिया प्रमुख डा. शर्मा ने पंजाब सरकार को मनोहर सरकार की नीतियां अपनाने की दी सलाह

चंडीगढ़, 17 मार्च। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब की सरकार काम कम और शोरशराबा ज्यादा कर रही है। एक साल में आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ पोस्टरों में ‘‘शेर’’ और वादे पूरा करने में ‘‘ढेर’’ नजर आई है। पंजाब में नशाखोरी, गैंगवार, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों पर बढ़ते कर्ज पर मान सरकार को घेरते हुए डा. शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हरियाणा की मनोहर सरकार की नीतियों पर चलने की सलाह दी।
मीडिया प्रमुख ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आई थी वे अधर में लटके पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कर्ज लेकर सरकार चला रहे सीएम मान को चाहिए कि वे जनता के टैक्स के पैसे का सदुपयोग करें ना कि पोस्टरों में झूठी वाहवाही लूटे। पंजाब में प्रशासन मनमानी कर रहा है जिससे जनता परेशान है, आज जनता आम आदमी पार्टी को वोट देकर अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है।
डा. संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि आप की सरकार में ‘‘पंजाब गैंग लैंड’’ बनता जा रहा है। चुनाव से पूर्व ‘आप’ के सारे वायदे व्यर्थ साबित हो रहे हैं। एक साल में ही कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री के दावो की हवा निकल गई है।

पंजाब में किसान कर्ज से परेशान, अस्पतालों में दवा तक नहीं

एक साल के दौरान आप के नेता लगातार एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डा. शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की महिलाओं के प्रति क्या सोच है एक साल में उजागर हो गई। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की महिलाओं को एक हजार रुपये सहायता राशि देने की गारंटी खत्म हो गई। पंजाब में किसानों पर कर्जा बढ़ रहा है। पंजाब के लोग बिजली के कटों से परेशान हैं। अस्पतालों में दवा नहीं है। पंजाब की जनता का सरकार पर से भरोसा उठ गया है। जनता को लग रहा है कि झूठ बोलकर केजरीवाल ने उन्हें ठग लिया।

14 फसले एमएसपी पर खरीद करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

श्री शर्मा ने कहा कि मनोहर सरकार कृषि व्यवस्था में सुधार करने और किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 14 फसलों धान, गेहूं, जौ, सरसों, मक्का, बाजरा, मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द, तिल, चना, सूरजमुखी एवं कपास आदि की खरीद करने वाला हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है। गन्ने का भाव भी देश में सर्वाधिक 362 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। प्राकृतिक आपदा से फसलों के खराब होने पर हरियाणा सरकार मुआवजा दे रही है।

बागवानी फसलों के नुकसान की भी भरपाई कर रही है मनोहर सरकार

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से फसलों की खरीद हो रही है। भावांतर भरपाई योजना के जरिए बागवानी फसलों के नुकसान की भरपाई हरियाणा की मनोहर सरकार कर रही है। हरियाणा की बीजेपी सरकार अपने लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है। प्रदेश की आधी आबादी चिरायु सुरक्षा कार्ड से सुरक्षा के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री की अगली योजना पूरे प्रदेश को ही चिरायु कार्ड के दायरे में लाने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES