13 मार्च को मंगल मिथुन राशि में आ गया है। इसका असर कई राशियों के साथ देश-दुनिया पर भी पड़ेगा। ये ग्रह अब 10 मई तक इसी राशि में रहेगा। मंगल 45 दिनों तक एक ही राशि में रहता है। लेकिन अब मिथुन राशि में ये 59 दिनों तक रहेगा। इस राशि में तय समय से 14 दिन ज्यादा रहने से मंगल का असर भी ज्यादा होगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि वायु तत्व की राशि और अपने शत्रु की राशि में आने से मंगल का अशुभ असर भी देश-दुनिया पर दिखेगा। इस ग्रह के प्रभाव से आगजनी और दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। झगड़े, विरोध और प्रदर्शन बढ़ेंगे। लोगों में गुस्सा बढ़ सकता है। देश-दुनिया में हवाई दुर्घटना का भी अंदेशा रहेगा।
इस ग्रह की चाल बदलने का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। इसका शुभ असर मेष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पराक्रम बढ़ेगा। वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि पर इसका मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। वहीं, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को खासतौर से संभलकर रहना होगा।
10 मई तक सभी राशियों पर मंगल का असर (डॉ. मिश्र के मुताबिक)
मेष: साहस और पराक्रम बढ़ेगा। इससे नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा। भाई, बहन, दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। यात्राओं के योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। विवादों में जीत मिलेगी। कानूनी मामलों के फैसले आपके फेवर में आने के संकेत है।
वृष: समय सामान्य रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने की आशंका है। नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक और मानसिक परेशानी भी हो सकती है। व्हीकल सावधानी से चलाएं।
मिथुन: मंगल की चाल में बदलाव होने से मिला-जुला असर पड़ेगा। नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। साथ ही चिड़चिड़ापन भी रहेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझ जाएंगे। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव भी रहेंगे।
कर्क: आर्थिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। खर्चा बढ़ सकता है। धन हानि भी हो सकती है। पुराने विवाद फिर से शुरू हो सकते हैं। फालतू दौड़-भाग हो सकती है। चोट लगने की आशंका है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
सिंह: पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कानूनी फैसले आपके फेवर में आ सकते हैं। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। योजनाएं पूरी हो सकती हैं। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
कन्या: नौकरी और बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फायदा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए फायदे वाला समय रहेगा। भाई, बहन और दोस्तों की मदद मिलेगी। कोई राज की बात या गुप्त जानकारी भी पता चल सकती है।
तुला: लेन-देन और निवेश में किस्मत का साथ मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सेविंग बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। मेहनत से हर काम पूरा कर लेंगे।
वृश्चिक: सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। नौकरी और बिजनेस में विवाद होने की आशंका है। दुश्मनों की वजह से परेशानी बढ़ सकती है। व्हीकल सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। गुस्से के कारण कामकाज बिगड़ सकते हैं। पुराने विवाद भी शुरू हो सकते हैं।
धनु: समय मिला-जुला रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलेगी। रोजमर्रा के कामों की नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा। जिनका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है।
मकर: पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। मेहनत ज्यादा होगी। दूर स्थान के लोगों से मदद मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में फायदे वाला समय रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदी बिक्री में फायदा हो सकता है। माता और छोटे भाइयों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे।
कुंभ: नौकरी और बिजनेस संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। लेकिन उन पर काम नहीं हो पाएगा। नए लोगों से मुलाकात और बातचीत होगी। संतान संबंधी परेशानी रहेगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से अनबन या मतभेद हो सकते हैं।
मीन: नौकरी और बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी उलझ सकते हैं। माता से मतभेद रहेगा। सेविंग खत्म हो सकती है। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इलेक्ट्रॉनिक खर्चा बढ़ सकता है। लेन-देन और निवेश में सावधान रहें। पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति वाला समय रहेगा।