IRCTC Tour Package: सिर्फ 19 हजार में मिल रहा केरल घूमने का मौका, जानें टूर पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी
March 15, 2023
दिल्ली में आज से चला अवैध निर्माण पर बुलडोजर
March 15, 2023

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पर करें इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा देवी मां का आशीर्वाद चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chaitra Navratri 2023: इस साल 22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। भक्तों को इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। नवरात्रि में मां देवी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। इस  दौरान मंदिर और पंडालों की सजावट भी भव्य तरीके से होती है। त्योहार के दैरान मंदिरों में दुर्गा माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। माना जाता है कि पूरी श्रद्धा के साथ देवी मां की पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। तो आइए आपको बताते हैं, कुछ फेमस मंदिरों के बारे में, जहां आप माता रानी का दर्शन करने जा सकते हैं।

मां पीताम्बरा देवी

यह मंदिर मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित है। यूं तो यहां हमेशा श्रद्धालुओं की भरी भीड़ उमड़ती है, लेकिन नवरात्र में मां की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि मां पीताम्बरा देवी को पीला भोग अर्पित करने से मुराद पूरी होती है। चाहें तो नावरात्रि के दौरान आप भी इस मंदिर का दर्शन करने जा सकते हैं। 

कालकाजी मंदिर

कालकाजी मंदिर साउथ दिल्ली में स्थित है। यहां सालों भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजन का आयोजन होता है। नवरात्र में माता के इस दरबार में दर्शन करना बड़े सौभाग्य से होता है।

दक्षिणेश्‍वर काली मंदिर

यह मंदिर कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित है। कहा जाता है कि मां के दर्शनमात्र से ही भक्तों की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है।

करणी माता मंदिर

करणी माता का मंदिर तमाम चमत्कारी मंदिरों में से एक है। यह राजस्थान के राजस्थान के बीकानेर शहर से 32 किमी दूर देशनोक गांव में स्थित है। जहां चूहे बड़ी संख्या में पाए जाते हैं, जिन्हें माता के सेवक के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES