हरियाणा में इन्फ्लुएंजा वायरस H3N2 पर अलर्ट:जींद में 1 संक्रमित की हो चुकी मौत; 10 अन्य के सैंपल पॉजिटिव आने पर बढ़ी चिंता
March 11, 2023
रंग पंचमी 12 मार्च को:रंग पंचमी 12 मार्च को: चैत्र के कृष्ण पक्ष की पंचमी पर राधा-कृष्ण ने खेली थी होली
March 11, 2023

सोनीपत में छाती-पेट में वार कर युवक की हत्या:ककराई रोड पर एक कमरे में मिली डैडबॉडी; रात को दोस्त-महिला के साथ था

हरियाणा के सोनीपत में इंडियन कॉलोनी निवासी विवेक उर्फ सन्नी की मौत साधारण नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि उसकी छाती में किसी नुकीले हथियार से वार किए गए थे। इसके बाद सिटी थाना पुलिस द्वारा की गई 174 CRPC की कार्रवाई अब मर्डर की धारा 302 में बदल गई है। जहां डैड बॉडी मिली, वहां रात को विवेक के महिला निशा और एक युवक सागर ने शराब पी थी। पुलिस अब दोनों से पूछताछ करेगी।

ये था मामला

शंभू दयाल मॉडर्न स्कूल से रिटायर्ड एसएस मास्टर बलबीर सिंह अपने बेटे विवेक के साथ फिलहाल इंडियन कॉलोनी में चाइल्ड प्ले स्कूल वाली गली में रह रहा है। उसका छोटा बेटा विवेक शादी शुदा है। विवेक 8 मार्च को सांय साढ़े 7-8 बजे घर से बच्चों का खाने का सामान लेने के लिए निकला था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा।

अगले दिन 9 मार्च को बलबीर मास्टर को पुलिस ने सूचना दी कि ककरोई रोड पर प्रेम नगर की गली 2 में उनका बेटा विवेक मृत हालत में पड़ा है। बलबीर इसके बाद अपने जानकार गांव चिटाना के जयपाल के पास वहां पहुंचा। यह मकान नरेला दिल्ली के संजय के नाम पर है। वहां मकान के साथ बने पहले कमरे में लोहे के फोल्डिंग पर कमर के बल विवेक की लाश पड़ी हुई थी। विवेक के शरीर पर तीन जगह चोट के 5 निशान थे।

कमरे में महिला समेत 3 थे

आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो वे विवेक की मौत के बारे में कुछ नहीं बता सके। इस बीच पता चला कि रात को कमरे में विवेक के साथ निशा नाम की एक लड़की और रायपुर गांव का सागर भी था। तीनों ने रात को शराब पी थी। मौके से ऐसा कुछ नहीं मिला कि जिससे लगे कि विवेक की हत्या की गई है। पुलिस ने उसके पिता के बयान दर्ज कर धारा 174 CRPC में कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।पुलिस का मानना था कि यहां कोई संज्ञेय अपराध नहीं हुआ है।

पोस्टमॉर्टम से खुला भेद

मृतक विवेक के शव का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। सिटी थाना पुलिस को शाम को पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मिली तो विवेक की साधारण सी लगने वाली मौत का मामला हत्या में बदल गया। डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखा कि डैड बॉडी पर चोट के जो निशान हैं, वे मौत से पहले के हैं। विवेक की छाती -पेट पर कई वार किए गए थे। चोटें एक नुकीले हथियार से की गई। इनकी वजह से मौत हुई है। शव का विसरा लैब भेजा गया है।

हत्या का केस दर्ज

विवेक की मौत के मामले की जांच में लगे सिटी थाना के SI चैन सिंह ने बताया कि संजय के किराए के मकान में विवेक उर्फ सन्नी का शव मिला था। उसके बलबीर मास्टर ने बेटे की पहचान की थी। आरंभ में नहीं पता था कि मौत कैसे हुई है। मृतक के पिता ने पोस्टमॉर्टम कराने का आग्रह किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि विवेक की हत्या हुई है। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। छानबीन जारी है। उसके साथ कमरे पर मौजूद रहे सागर व निशा से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES