फरवरी के पहले हफ्ते में शनि के अस्त होने के बाद अब आखिरी सप्ताह में बुध भी अस्त हो जाएगा। इन दोनों ग्रहों के अस्त होने का असर सभी राशियों पर रहेगा। साथ ही इनके प्रभाव से मौसम में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। राजनीतिक विवाद होने की आशंका रहेगी।
आर्थिक व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा सकती हैं। शनि 10 मार्च तक और बुध 27 मार्च तक अस्त रहेगा। करीब एक महीने तक बुध के अस्त रहने से कई लोगों के लेनदेन और निवेश में गड़बड़ी हो सकती है।
27 फरवरी को अस्त होगा बुध
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि बुध ग्रह 27 फरवरी से 27 मार्च तक अस्त रहेगा। इस दौरान ये कुंभ और मीन राशियों में रहेगा। बुध के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा और शुभ फलों में भी कमी आने लगेगी।
ये वाणी और बुद्धि का कारक ग्रह है। इसके अस्त हो जाने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। लेन-देन और निवेश में भी कुछ लोगों को नुकसान हो सकता है। बुध के प्रभाव से मीडिया, वकील, बिजनेस, कागजी काम और लेखा-जोखा रखने वाले लोगों के काम पर असर पड़ सकता है।
सूर्य-शनि के साथ बनेगी युति
कुंभ राशि में सूर्य के नजदीक आते ही बुध अस्त हो जाएगा। साथ ही इस राशि में शनि भी रहेगा। जिससे सूर्य, बुध और शनि की युति बन जाएगी। ये तीनों ग्रह आपस में नजदीक रहेंगे। जिसका असर देश-दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और मौसम पर पड़ेगा।
डॉ. मिश्र का कहना है कि कुछ देशों में तनाव बढ़ सकता है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को लेकर भी विवाद होने की आशंका रहेगी। इन तीनों ग्रहों के कारण देश में कई जगहों पर तेज गर्मी हो सकती है।
5 राशियों के लिए ठीक नहीं है समय
बुध के अस्त होने से वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। इन 3 राशियों के लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती है। धन हानि और खर्चा बढ़ने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, मेष, वृष, कर्क, कन्या और मकर राशि के लोग इस ग्रह के अशुभ असर से बचे रहेंगे।