भारतीय सबमरीन INS सिंधुकेसरी इंडोनेशिया पहुंची गई है। ये पहली बार है जब साउथ चाइना सी को लेकर चीन और ASEAN देशों के विवाद के बीच भारत की कोई पनडुब्बी जकार्ता पहुंची हो। इंडोनेशिया भी चीन के साथ समुद्री सीमा विवाद में फंसा हुआ है।
भारतीय नौसेना ने कहा- 3000 टन वजनी डीजल-इलेक्ट्रिक INS सिंधुकेसरी बुधवार को सुंदा खाड़ी से होते हुए जकार्ता पहुंची। भारतीय वॉरशिप अक्सर ही इंडोनेशिया और अन्य आसियान देशों का दौरा करते हैं। लेकिन पहली बार किसी सबमरीन ने खतरनाक हथियारों के साथ साउथ चाइना सी में इतनी लंबी दूरी तय की है।
ये जकार्ता के तट पर मौजूद INS सिंधुकेसरी की तस्वीर है।
भारतीय सबमरीन का साउथ चाइना सी पार करना अहम
इंडोनेशिया में भारतीय सबमरीन का पहुंचना अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन ने साउथ चाइना सी में एकतरफा कार्रवाई करते हुए कई आइलैंड बना लिए हैं और यहां अपनी सेना तैनात की है। ऐसे में भारत की सबमरीन का साउथ चाइना सी में इतनी लंबी दूरी तय करना चीन से मुकाबले की तैयारी दिखाता है।
अब समझिए की चीन और ASEAN देशों के विवाद क्या है…
साउथ चाइना सी के बड़े हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन्स (ASEAN) देशों- इंडोनेशिया, फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताईवान और ब्रूनेई भी साउथ चाइना सी के कुछ हिस्सों पर अपना दावा करते हैं। यही वजह है कि ASEAN देशों और चीन के बीच विवाद है।
भारत ASEAN देशों की मदद कर रहा