एम्प्लॉयर की मौत के बाद भी परिवार को मिलेगा पैसा:नौकरी कम बची हो तो ज्यादा पेंशन का विकल्प ऑप्शन ठीक नहीं, 
February 24, 2023
भारत में प्रेग्नेंसी के दौरान 24 हजार मौतें:ये दूसरी सबसे ज्यादा, दुनिया में हर 2 मिनट में 1 महिला की मौत
February 24, 2023

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर ने की भारत की तारीफ:बिल गेट्स ने भारत को भविष्य की उम्मीद बताया, बोले-

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं। अपनी इस यात्रा से पहले बिल गेट्स ने भारत को लेकर एक ब्लॉग लिखा है। जिसका टाइटल उन्होंने ‘गेट्स नोट्स’ रखा है। इस ब्लॉग में बिल गेट्स ने भारत की जमकर तारीफ की है।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि एक देश के तौर पर भारत भविष्य की उम्मीद देता है। भारत के पास इनोवेशन के एरिया में वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन है, जो यह तय करता है कि जरूरत के हिसाब से दिक्कतों का सॉल्यूशन उसके लाखों नागरिकों तक पहुंच सके। भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से एक बार में निपट सकता है।

बिल गेट्स ने आगे लिखा कि देश ने पोलियो का उन्मूलन किया, HIV ट्रांसमिशन को कम किया, गरीबी को कम किया, शिशु मृत्यु दर में कटौती की और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ाई। इतना ही नहीं बिल गेट्स ने अपने इस ब्लॉग में जलवायु से संबंधित समस्याओं पर भी अपनी बात रखी।

बिल गेट्स ने लिखा कि सही विजन के साथ दुनिया बड़ी से बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकती है। ग्लोबल लेवल पर हेल्थ इनएक्वैलिटी यानी स्वास्थ असमानता को कम किया जा सकता है, लेकिन यह समस्या जलवायु परिवर्तन से भी जुड़ी हुई है। जो समुदाय जितना ज्यादा गरीब होता है, जलवायु परिवर्तन का उस पर उतना ही असर भी पड़ता है। हमें इस समस्या को दूर करने की जरूरत है।

बिल गेट्स ने कहा कि मुझे यह विश्वास है कि ऐसे वक्त में जब दुनिया एक साथ कई सारी समस्याओं का सामना कर रही है, तो हम बहुत सारी बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकते हैं। भारत में जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है, लेकिन भारत ने हेल्थ सेक्टर में बेहतर काम किया है। भारत ने हेल्थ सेक्टर में काफी ज्यादा काम किया है।

बिल गेट्स ने कहा कि वे अगले हफ्ते भारत में इंटरप्रेन्योर और इनोवेटर्स द्वारा किए जा रहे कामों को सामने से देखने जा रहे हैं। भारत के पास सीमित संसाधन हैं, लेकिन बावजूद इसके यह देश तेजी से प्रगति कर रहा है।

दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं बिल गेट्स
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, बिल गेट्स की टोटल नेटवर्थ 105.6 बिलियन डॉलर यानी 8.72 लाख करोड़ रुपए है। वे अभी दुनिया के टॉप-10 बिलियनेयर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल गेट्स ने हाल ही में एक बड़ा इन्वेस्टमेंट भी किया है। उन्होंने लगभग 902 मिलियन डॉलर (7,452 करोड़ रुपए) में हेनेकेन होल्डिंग एनवी में हिस्सेदारी खरीदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES