ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोकल समय के मुताबिक, सुबह 5:37 पर भूकंप आया। इसका केंद्र अफगान-चीन बॉर्डर पर गोर्नो-बदख्शां प्रांत में था। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, ये जमीन से 20.5 किमी नीचे था। इस झटके के करीब 20 मिनट बाद 5.0 तीव्रता का आफ्टर शॉक भी आया।
वहीं चीन के भूकंप नेटवर्क सेंटर के मुताबिक इसकी तीव्रता 7.2 थी और ये जमीन से 10 किमी नीचे था। भूकंप का केंद्र चीन के शिनजिंयाग प्रांत के करीब था, जिसके चलते वहां भी तेज झटके महसूस किए गए। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वहां कम ही लोग रहते हैं, जिससे लैंडस्लाइड होने से ज्यादा नुकसान का खतरा नहीं है।
15 फरवरी को हुआ था हिमस्खलन
हिमस्खलन के बाद लोगों का रेस्क्यू करते बचावकर्मी।
ताजिकिस्तान का ये क्षेत्र भूकंप प्रोन एरिया में आता है। इससे पहले, 15 फरवरी को गोर्नो-बदख्शां में ही हिमस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि उसी दिन राजधानी दुशांबे के पास एक हाईवे पर हिमस्खलन में 1 व्यक्ति की मौत हुई थी।
तुर्किये-सीरिया भूकंप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
तुर्किये-सीरिया में सदी का सबसे खतरनाक भूकंप:15 दिन में 7 हजार से ज्यादा आफ्टर शॉक्स, मृतकों की संख्या 47 हजार के पार
तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। इसमें 47 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। इलाके में अब तक 7 हजार से भी ज्यादा आफ्टर शॉक्स महसूस किए गए हैं। सोमवार देर रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई और 300 लोग घायल हुए। पुराने भूकंप से कमजोर हुई दर्जनों इमारतें धराशायी हो गईं।
तुर्किये-सीरिया में 2 हफ्ते बाद फिर भूकंप:6 लोगों की मौत, 300 घायल; एक दिन में 90 आफ्टर शॉक्स आए
तुर्किये और सीरिया में सोमवार देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 रही। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 300 घायल हो गए। इसका केंद्र हताय प्रांत का अंताक्या शहर है। भूकंप की गहराई 2 किलोमीटर तक रही। इसके बाद आए आफ्टर शॉक्स की तीव्रता 3.4 से 5.8 रही।