सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम को टीम का का कप्तान बनाया गया है। मार्करम ने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स की मालिकाना वाली टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप को साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में विजेता बनाया था। मार्करम ने फाइनल मैच में 17 रन देकर 1 विकेट लिए थे और 19 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए थे।
IPL में मार्करम का प्रदर्शन
मार्करम ने IPL में अब तक 20 मैच खेले हैं। उन्होंने 134.10 की स्ट्राइकर रेट से 527 रन बनाए। उनका औसत 40.57 रहा है। उन्होंने अपनी पारी में 3 हाफ सेंचरी भी लगाए हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने IPL के खेले 14 मैचों में 47.63 की औसत से 381 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन था।
केन विलियमसन को SRH ने कर दिया था रिलीज
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL2022 में टीम के कप्तान रहे केन विलियमसन को IPL2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। उन्हें ऑक्शन में भी दोबारा नहीं खरीदा था। ऐसे में SRH को नए कप्तान की तलाश थी। उम्मीद की जा रही थी कि मयंक अग्रवाल या एडेन मार्करम को कप्तान बनाया जा सकता है। मार्करम ने अपनी कप्तानी में हाल ही में संपन्न साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी की टीम ईस्टर्न केप को विजेता बनाया। जिसके बाद माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी IPLमें भी इन पर भरोसा जता सकती है।