अमेरिका ने इस साल 36% ज्यादा भारतीयों को वीजा दिया:कहा- भारत हमारे लिए टॉप प्रायोरिटी,
February 22, 2023
IRCTC Tour Package: दुबई घूमने का सपना होगा पूरा, आईआरसीटीसी लाया है शानदार ऑफर
February 22, 2023

Rajasthani Cuisine: राजस्थानी जायके का उठाना चाहते हैं आनंद, तो वेकेशन पर इन जगहों की करें सैर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rajasthani Cuisine: राजस्थान अपनी सभ्यता, संस्कृति, खानपान और परिधान के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके लिए विदेशी सैलानी भारत भ्रमण की शुरुआत राजस्थान से करते हैं। राजस्थान में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इन जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक हर सीजन में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी घूमने के लिए राजस्थान जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो राजस्थानी जायके का आनंद उठाने के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं। आइए जानते हैं-

-प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजन दाल बाटी का नाम आपने जरूर सुना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि आपने दाल बाटी का स्वाद भी चखा होगा। हालांकि, आप दाल बाटी का देसी स्वाद चखने के लिए जोधपुर जाएं। जोधपुर में आप मां भवानी भोजनालय पर दाल बाटी का देसी स्वाद चख सकते हैं।

-दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में घेवर प्रसिद्ध मिठाई है। राजस्थान में भी लोग घेवर खाना खूब पसंद करते हैं। आप उदयपुर के शास्त्री स्वीट्स में घेवर का स्वाद अपने परिवारजनों के साथ चख सकते हैं।

-राजस्थान में मिर्च बड़ा भी फेमश है। स्थानीय लोग मिर्ची खाना खूब पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि राजस्थान के लोग घर पर बड़ी मात्रा में मिर्ची रखते हैं। आप मिर्च बड़े का स्वाद हाईवे किनारे ढाबों में चख सकते हैं। राज्य के सभी हिस्सों में आसानी से मिर्च बड़े मिलते हैं।

-गट्टे की सब्जी न केवल ढाबों में बल्कि राजस्थान के कई बड़े होटलों में मिल जाती है। यह सब्जी राजस्थान में बड़ी प्रसिद्ध है। राजस्थानी लोग गट्टे की सब्जी घर पर भी बनाकर मेहमानों को परोसते हैं। आप गट्टे की सब्जी का देसी स्वाद पैराडाइज होटल में पा सकते हैं।

-जब कभी राजस्थान जाएं, तो मावा कचौरी खाना बिल्कुल न मिस करें। यह डिश भी राजस्थान और उसके आसपास के राज्यों में पॉपुलर है। आप मावा कचौड़ी के साथ-साथ प्याज कचौड़ी का आनंद जयपुर और जोधपुर में पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES