आखिरी फेज में पहुंचा फिल्म जवान का काम:फास्ट एंड फ्यूरियस-7 की टीम ने कोरियोग्राफ किए एक्शन सीक्वेंस,
February 22, 2023
टाटा बना WPL का टाइटल स्पॉन्सर:पांच साल के लिए खरीदे राइट्स, 4 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट
February 22, 2023

70 लाख में बिकी एलिसा हीली यूपी वॉरियर्ज की कप्तान:5 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहला मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली को WPL टीम यूपी वॉरियर्ज की कमान सौंपी गई है। बुधवार को टीम मैनेजमेंट ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। टीम ने एलिसा हीली को ऑक्शन में 70 लाख रुपए में खरीदा था। हीली विमेंस क्रिकेट में दुनिया के सबसे घातक सलामी बल्लेबाजों में से एक है। यूपी वाॅरियर्ज में ऑस्ट्रेलिया की हीली सहित 11 घरेलू और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल है। टीम अपना पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स के खिलाफ 5 मार्च को शाम 7 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी।

WPL का बेस्ब्री से इंतजार – हीली
कप्तान चुने जाने पर हीली ने कहा – मुंबई में होने वाले WPL के पहले एडिशन के लिए उत्सुक हूं। कप्तानी का मौका पा कर बहुत खुशी हो रही है। WPL एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और यूपी वॉरियर्स के पास एक शानदार टीम है। अब हमे मैदान पर उतरना है और अपना बेस्ट देना है। हमारे पास एक बैलेंस्ड स्क्वॉड है। हम जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिचेल स्टार्क की वाइफ है हीली
हीली ऑस्ट्रेलिया मेंस टीम के फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क की वाइफ है। दोनों की मुलाकात बचपन में क्रिकेट के मैदान पर हुई थी। दोनों की शादी अप्रैल 2015 में हुई।

यह फोटो ICC ने 2022 में शेयर की थी। इसमें 2015 की जिसमें स्टार्क वनडे वर्ल्ड कप जीते है। वहीं दूसरी फोटो में एलिसा हीली 2022 विमेंस वर्ल्ड कप के साथ है।

यह फोटो ICC ने 2022 में शेयर की थी। इसमें 2015 की जिसमें स्टार्क वनडे वर्ल्ड कप जीते है। वहीं दूसरी फोटो में एलिसा हीली 2022 विमेंस वर्ल्ड कप के साथ है।

मुंबई में खेला जाएगा पूरा सीजन
23 दिन तक चलने वाले WPL की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई मैच के साथ होगी। जबकि फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इन्हीं दो स्टेडियम में पूरी लीग खेली जाएगी।

5 टीमें 23 दिन में 22 मुकाबले खेलेंगी। इनमें 20 लीग, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं।

कब कौन-सा मैच?
WPL का पहला डबल हेडर 5 मार्च को होगा। इस दिन ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। दूसरी ओर डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वारियर्ज की टीम गुजरात जायंट्स के साथ दो-दो हाथ करेगी। डबल हेडर का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से होगा। जबकि दूसरा शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

शाम के सभी मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला दिल्ली और यूपी के बाद ब्रेबोर्न में खेला जाएगा। उसके बाद 24 मार्च को एलिमिनेटर खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES