दिल्ली को 10 साल बाद मिली महिला मेयर:AAP की शैली जीतीं, 150 वोट मिले; BJP की रेखा को 34 वोट से हराया
February 22, 2023
भगवान गणेश, शिव और सूर्य पूजा का हफ्ता:23 फरवरी को विनायक चतुर्थी, 24 को नागेश्वर पंचमी और 26 तारीख को रहेगा
February 22, 2023

हिसार निगम के नोटिस से मंत्री- मेयर की किरकिरी:दीवारों पर पोस्टर चिपकाया- माफ कर दो, हमें शहर साफ नहीं चाहिए

हरियाणा के हिसार नगर निगम के एक नोटिस ने निकाय मंत्री कमल गुप्ता और मेयर गौतम सरदाना की किरकिरी करा दी। शहर की एक संस्था ‘हमारा प्यार हिसार’ द्वारा शहर की गंदी दीवारों को सुंदर बनाकर उन पर चित्रकारी करने पर निगम ने उन्हें नोटिस दिया था। इसके विरोध में दोनों के चित्र दीवारों पर चस्पा कर दिए गए।

आज हमारा प्यार हिसार संस्था ने मीटिंग शुरू की। मीटिंग में निगम के खिलाफ एक्शन लेने पर चर्चा हो रही है। संस्था द्वारा हर रविवार शहर की गंदी दीवारों को सुंदर बनाने के लिए चित्रकारी की जाती है।

निगम का नोटिस मिलने और कम्युनिटी सेंटर पर चित्रकारी साफ किए जाने के विरोध में किसी अज्ञात ने उसी दीवार पर निकाय मंत्री कमल गुप्ता और मेयर गौतम सरदाना की फोटो लगा दी। यह विरोध दर्ज करवाने का अजीब तरीका था। इस फोटो पर मंत्री और मेयर को हाथ जोड़ते हुए दिखाया कि हमें माफ कर दो, हमें हिसार साफ नहीं चाहिए। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

संस्था द्वारा कम्युनिटी सेंटर की दीवार पर की जा रही पेंटिंग्स

संस्था द्वारा कम्युनिटी सेंटर की दीवार पर की जा रही पेंटिंग्स

शहर के मेयर और मंत्री की फोटो हटवाए
इसके बाद बुधवार को निगम ने इसे दीवार से हटा दिया। बता दें कि निगम द्वारा संस्था को बिना परमिशन लिए शहर की दीवारों पर चित्रकारी करने का नोटिस दिया गया था। वहीं नोटिस मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो निगम के अधिकारियों ने सफाई दी कि निगम से संस्थाएं अनुमति लेकर पेंटिंग कर सकती है। बिना अनुमति पेंटिंग करना कानूनन गलत है।

संस्था ने नोटिस को लेकर लिखा; चिट्‌ठी आई है

निगम के नोटिस को लेकर संस्था ने इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया। साथ ही संस्था के प्रधान सुशील ने लिखा कि चिट्‌टी आई है चिट्‌टी आई है। निगम से चिट्‌ठी आई है। बड़े दिनों के बाद इन बेशर्मों को आज नगर की बदहाली नजर आई है। चिट्‌ठी आई है, चिट्‌टी आई है। ऊपर मेरा नाम लिखा है, अंदर ये पैगाम लिखा है ओर शहर को साफ करने वालों, दीवारों पर पेंटिंग बनाने वालों, गंदगी को साफ करके तुमने, निगम को बदनाम कर दिया तुमने, शिकायत कर हमारा भंडा फोड़ गए तुम,आंख में आंसू छोउ़ गए तुम, कम खाते हैं, कम सोते हैं, बहुत ज्यादा हम रोते हैं, चिट्‌ठी आई है।

सोशल मीडिया पर नोटिस मिलने पर लिखी कविता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES