Maharashtra Famous Food: महाराष्ट्र में घूमने के साथ-साथ इन मशहूर व्यंजनों का भी लें मजा
January 25, 2023
स्वामी प्रसाद मौर्य जाएंगे बसपा में, सियासी पारा गर्म
January 27, 2023

Republic Day 2023: रिपब्लिक डे वीकेंड पर दोस्तों संग भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं घूमने

Republic Day 2023 अगर आप रिपब्लिक डे पर किसी हिल स्टेशन पर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो अरकू घाटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन आंध्र प्रदेश के विशाखपट्नम में स्थित है। विशाखापट्टनम से अरकू घाटी की दूरी 114 किलोमीटर है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2023: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में अवकाश रहता है। इस साल वीकेंड यानी शुक्रवार को गणतंत्र दिवस है। इसके लिए लोगों के पास घूमने के लिए पर्याप्त समय है। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दोस्तों संग भारत की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं-

अरकू घाटी

अगर आप रिपब्लिक डे किसी हिल स्टेशन पर सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो अरकू घाटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन आंध्र प्रदेश के विशाखपट्नम में स्थित है। विशाखापट्टनम से अरकू घाटी की दूरी 114 किलोमीटर है।  अरकू में कॉफी बागान भी है। अरकू घाटी का दृश्य बेहद मनोरम है।

स्कंदगिरी हिल्स

वेकेशन के लिए स्कंदगिरी हिल्स परफेक्ट डेस्टिनेशन है। बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक के लिए स्कंदगिरी हिल्स जाते हैं। बंगलोर से स्कंदगिरी हिल्स की दूरी 62 किलोमीटर है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन राष्ट्रीय से जुड़ा है। यहां से नंदी और  मुद्देनहल्ली का दीदार कर सकते हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1450 मीटर है। आप रिपब्लिक डे वेकेशन के लिए स्कंदगिरी हिल्स जा सकते है

बेलम गुफाएं

अगर आप गणतंत्र दिवस पर किसी स्पेशल डेस्टिनेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेलम गुफाएं देखने जा सकते हैं। ये यात्रा किसी एडवेंचर ट्रिप से कम नहीं है। यह एडवेंचर डेस्टिनेशन आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले में स्थित है। कुर्नूल से बेलम गुफाएं की दूरी 106 किलोमीटर है। इस गुफा की खोज साल 1884 में हुई थी।

धनुषकोडी

अगर आप जन्नत जैसी खूबसूरत जगह पर घूमना चाहते हैं, तो धनुषकोडी की सैर कर सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल रामेश्वरम द्वीप में स्थित है। बड़ी संख्या में पर्यटक धनुषकोडी घूमने जाते हैं। धनुषकोडी से श्रीलंका की दूरी महज 18 मील है। यह पंबन दक्षिण-पूर्व में है। आप धनुषकोडी में गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

वायनाड

अगर आप भीड़ भाड़ से दूर किसी शांतिप्रिय जगह की तलाश में हैं, तो वायनाड जा सकते हैं। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल केरल में स्थित है। आप यहां पुकूट झील, मीनमुट्टी जलप्रपात और एडक्कल गुफाएं जैसे प्रमुख जगहों पर घूम सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES