रोटी हुई महंगी:आटा 1 साल में 40% महंगा, गेहूं का सरकारी स्टॉक जारी न होने पर और बढ़ सकते हैं भाव
January 25, 2023
न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बने क्रिस हिपकिंस:गवर्नर जनरल ने शपथ दिलाई; 2008 में पहली बार सांसद चुने गए थे
January 25, 2023

सोने की चाल… दुनिया में घटेंगी कीमतें:देश में बढ़ने के आसार, एक्सपर्ट्स से जानें, कहां जा सकते हैं भाव

रिकॉर्ड-पथ पर दौड़ लगा रहे सोने के स्वर्णिम सफर को लेकर जहन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह किस दिशा में जाएगा? महंगा होगा या सस्ता? इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए भास्कर ने देश-दुनिया के जानकारों के मतों का एनालिसिस किया। दुनिया के विश्लेषक मानते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट में इस साल सोने की कीमतें 22% तक घट सकती हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यहां सोना 8-10% तक महंगा हो सकता है।

कैपिटल इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट कहती है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई चेन सुधरने लगी है। गोल्ड माइनिंग बढ़ी है। अमेरिका-ब्रिटेन जैसे देशों में महंगाई कम होने लगी है। इससे निवेशक इक्विटी में पैसा लगाने लगे हैं। ऐसे में सोने की मांग कमजोर पड़ने के आसार हैं।

दुनियाभर के 20 में से 13 बड़े विश्लेषक मानते हैं कि 5-22% तक कम होंगे दाम
दुनियाभर के 20 प्रमुख फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और एनालिस्टों में से 13 का अनुमान है कि 2023 में सोने की कीमत 5-22% घटेगी। इनमें वर्ल्ड बैंक, क्रेडिट सुइस और कैपिटल इकोनॉमिक्स जैसे बड़े संस्थान शामिल हैं।

कीमतें घटने के ये कारण..

  • ऑस्ट्रेलिया में गोल्ड माइनिंग अक्टूबर-दिसंबर में 12% बढ़ी।
  • अमेरिका, यूरोप और चीन में सोने की खपत घटने के आसार।
  • महंगाई धीरे-धीरे घट रही है।

20 संस्थानों में 3 (बैंक ऑफ अमेरिका, बीसीए, आईएनजी) यह मानते हैं कीमतें 54,685 रु./10 ग्राम के आसपास रहेंगी।

कीमतें बढ़ने के ये कारण…
20 संस्थानों में से 4 (स्टैंडर्ड चार्टर्ड, पियरे लैसोंडे, सैक्सो बैंक, रॉबर्ट कियोसाकी) मानते हैं कि कीमतें दोगुनी तक बढ़ेंगी।

  • मंदी के डर से मांग बढ़ेगी।
  • महंगाई 2 वर्ष में घट पाएगी।
  • चीन से सप्लाई बाधित होगी।
  • यूक्रेन युद्ध भड़कने से बाजार गिरेंगे, सोने की मांग बढ़ जाएगी।

यहां भाव 62 हजार तक जाना संभव
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा- सोना 62 हजार तक जा सकता है। क्योंकि, गांवों से मांग बढ़ेगी। 15% आयात शुल्क से अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने का खास असर नहीं होगा। रुपया कमजोर होने से सोने के लिए ज्यादा डॉलर देने होंगे।

सोना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सोना फिर ऑल टाइम हाई:57 हजार 362 रुपए पर पहुंचा, साल के आखिर तक 64 हजार रुपए तक जा सकती है कीमतसाल के पहले महीने यानी जनवरी में सोने की चमक लगातार बढ़ रही है और इसी का नतीजा है कि ये लगातार कीमत के कीर्तिमान बना रहा है। आज मंगलवार को सोने ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 24 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोना 312 रुपए महंगा होकर 57 हजार 362 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES