बालाकोट हमले पर US के पूर्व विदेश मंत्री का दावा:पोम्पियो बोले- भारत पर एटमी हमले के लिए तैयार था PAK,
January 25, 2023
लखनऊ बिल्डिंग हादसे में कांग्रेस नेता की मां-पत्नी की मौत:18 घंटे बाद दोनों को मलबे से निकाला गया था;
January 25, 2023

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भारत जोड़ो यात्रा रद्द:अब 27 जनवरी से होगी शुरू; रिपब्लिक डे पर अवकाश रहेगा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 131वां दिन है। जम्मू कश्मीर के रामबन में जोरदार बारिश के बाद यह रद्द कर दी गई। लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण कई सड़कें ब्लॉक हो गईं। इसी वजह से यात्रा का दूसरा चरण रद्द कर दिया गया। मामले की जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिक डे पर अवकाश रहेगा और यात्रा फिर से 27 जनवरी की सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

श्रीनगर पहुंचकर यात्रा खत्म होगी
कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी यानी आज सुबह 8 बजे से यात्रा रामबन से शुरू हुई। प्लान के मुताबिक, इसे खोबाग क्षेत्र में जाकर रुकना था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर खत्म होगी।

यह तस्वीर बुधवार यानी आज कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है।

यह तस्वीर बुधवार यानी आज कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई है।

7 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा
कांग्रेस ने 7 सितंबर को यह यात्रा शुरू की थी। भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक पहुंची। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है।

राहुल गांधी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए …
1. राहुल बोले-दिग्विजय ने बेहूदा बात कही, पार्टी की राय अलग

राहुल गांधी ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। अगर सेना कुछ करती है तो उस पर सबूत देने की जरूरत नहीं। ये दिग्विजय जी की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस में किसी की बात को दबाया नहीं जाता, जहां चर्चा होगी वहां बेहूदा बात भी होगी। मुझे पार्टी के सीनियर लीडर के लिए ऐसा कहते हुए बुरा लग रहा है, लेकिन दिग्विजय जी ने बेहूदा बात ही कही है।

2. राहुल को शादी के लिए लविंग, इंटेलिजेंट लड़की की तलाश

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने फूड, शादी, फर्स्ट जॉब और परिवार पर खुलकर बात की। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें शादी से कोई परहेज नहीं है। जब सही लड़की मिल जाएगी, शादी हो जाएगी। उन्होंने अपने फर्स्ट जॉब के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहला जॉब लंदन में किया था। कंपनी का नाम मॉनिटर था।’ यह इंटरव्यू उन्होंने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यूट्यूब चैनल ‘कर्ली टेल्स’ की काम्या जानी को दिया। राहुल का यह इंटरव्यू रविवार को रिलीज किया गया। इसमें उन्होंने कुछ मजेदार किस्से भी सुनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES