Weekend Getaways: वीकेंड पर दार्जिलिंग के आसपास इन जगहों पर घूमने की कर सकते हैं प्लानिंग
January 24, 2023
संदीप सिंह सेक्सुअल हैरेसमेंट केस:महिला कोच को राहत; जबरन घर खाली नहीं करा पाएगा मकान मालिक, कोर्ट ने लगाई रोक
January 25, 2023

Paragliding In India: स्काई डाइविंग का आनंद उठाने के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

Paragliding In India आप स्काई डाइविंग के लिए सोलंग घाटी जा सकते हैं। यह खूबसूरत घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। सोलांग गांव के समीप होने के लिए घाटी का नाम सोलंग है। मनाली से सोलंग घाटी की दूरी महज 14 किलोमीटर है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Paragliding In India: स्प्रिंग सीजन घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है। इस सीजन में न ज्यादा ठंड और न ज्यादा गर्मी पड़ती है। इसके लिए लोग सैर सपाटे पर जाते हैं। वहीं, कुछ लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में एडवेंचर ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो स्काई डाइविंग के लिए देश की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

बीर-बिलिंग

बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ स्काई डाइविंग का मजा उठा सकते हैं। बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग ओलंपिक का आयोजन हो चुका है। इसके लिए यह डेस्टिनेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बीर-बिलिंग में घूमने के लिए कई परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।

सोलंग घाटी

आप स्काई डाइविंग के लिए सोलंग घाटी जा सकते हैं। यह खूबसूरत घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। सोलांग गांव के समीप होने के लिए घाटी का नाम सोलंग है। मनाली से सोलंग घाटी की दूरी महज 14 किलोमीटर है। पर्यटक सोलंग घाटी में स्कीइंग, स्काई डाइविंग और पैराशूटिंग के लिए आते हैं।

श्रीनगर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक जन्नत का सैर करने श्रीनगर जाते हैं। यहां आप स्काई डाइविंग का भी आनंद उठा सकते हैं। खासकर, डल झील के ऊपर पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाने का अलग ही मजा है।

कामशेत

अगर आप मुंबई के आसपास स्काई डाइविंग के लिए जाना चाहते हैं, तो कामशेत जरूर जाएं। कामशेत के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। मुंबई से कामशेत की दूरी महज 100 किलोमीटर है। इस खूबसूरत शहर में घूमने के लिए पवना झील, शिंदे वाडी हिल्स, भैरी और बेडसा गुफाएं हैं। आप अपने दोस्तों के साथ स्काई डाइविंग के लिए कामशेत जा सकते हैं।

एंबी वैली

अगर आप स्काई डाइविंग का आनंद उठाने चाहते हैं, तो दोस्तों के साथ एंबी वैली जा सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन देशभर में प्रसिद्ध है।  बड़ी संख्या में पर्यटक एंबी वैली घूमने आते हैं। मुंबई से एंबी वैली की दूरी 120 किलोमीटर है। वहीं, पुणे से 90 और लोनावाला से 25 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES