फरीदाबाद में बाप का मासूम बेटी पर कहर:कस्टम इंस्पेक्टर ने शरारत करने पर लगाया करंट; सिगरेट से दागा, जूते से पीटा
January 23, 2023
तिल उत्सव का आखिरी व्रत 25 को:बुधवार के शुभ संयोग में मनेगी तिलकुंद चतुर्थी, माघी चौथ पर तिल से होगी गणेशजी की पूजा
January 23, 2023

राशि परिवर्तन:शुक्र ने किया कुंभ राशि में प्रवेश, 15 फरवरी तक शनि के साथ रहेगा, तुला सहित 6 राशियों को धन लाभ के योग

22 जनवरी को शुक्र ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर गया है। ये ग्रह इस राशि में 15 फरवरी तक रहेगा। इसके बाद अपनी उच्च राशि में चला जाएगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर रहेगा।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि ज्योतिष में शनि और शुक्र आपस में मित्र ग्रह हैं। ये दोनों विपरीत स्वभाव के ग्रह होकर भी जब साथ होते हैं तो शुभ फल देते हैं। इस बात का जिक्र वराहमिहिर के लिखे ज्योतिष ग्रंथों में मिलता है। कुंभ राशि के लिए शुक्र योग कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इसका राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा।

शुक्र के कुंभ राशि में आने से खरीदारी और निवेश बढ़ेगा। सोने-चांदी और अन्य धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव होने के योग बन रहे हैं। धान, अनाज, कपड़े, भौतिक सुविधाएं और खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती है। इसके साथ ही राजनीति में उतार-चढ़ाव दिखेगा। ये राशि परिवर्तन कई लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कला से जुड़े लोगों में उत्साह दिखेगा। ग्लेमर और फैशन से जुड़े लोगों के लिए फायदे वाला समय रहेगा।

वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को रहना होगा संभलकर
शुक्र के कुंभ राशि में आ जाने से वृष, सिंह और कन्या राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इन तीन राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा। शुक्र के कारण इन राशि वालों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से तनाव बढ़ सकता है। विवाद होने की भी आशंका है।

शुक्र के कारण सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। दौड़-भाग भी बनी रहेगी। लव लाइफ या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनचाहे खर्चे भी होने के योग बन रहे हैं। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

तुला सहित 6 राशियों के लिए अच्छा समय
शुक्र के राशि बदलने से मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है।

जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। अपोजिट जेंडर वालों के साथ समय बीतेगा। उनसे मदद मिल सकती है। कई मामलों में फायदे वाला समय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES