क्या शास्त्री की बात मानेंगे विराट-रोहित:पूर्व कोच ने दोनों को दी रणजी खेलने की सलाह, ताकि स्पिन के खिलाफ बैटिंग सुधरे
January 23, 2023
बीमा नियामक इरडा ने दी है खास सुविधा:नौकरी बदल रहे तो भी जारी रख सकते हैं ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस कवर
January 23, 2023

भारत हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर:न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया, ऐन मौके पर चोटिल हुए श्रीजेश

भारत हॉकी वर्ल्ड कप में मेडल की दौड़ से बाहर हो गया है। रविवार को क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं।

भारत की ओर से ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट (फील्ड), सुखजीत ने 24वें (पेनल्टी कॉर्नर) और वरुण कुमार (पेनल्टी कॉर्नर) ने 40वें मिनट में गोल दागे। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने 43वें और 49वें मिनट में (पेनल्टी कॉर्नर) डबल दागे। वहीं, सैम लिन ने 28वें मिनट में फील्ड गोल किए।

पेनल्टी शूटआउट का रोमांच
दोनों ही टीमों ने 9-9 प्रयास किए। इसमें न्यूजीलैंड ने 5 और भारत ने 4 में गोल दागे। शूटआउट की शुरुआत भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के गोल के साथ हुई। उसके बाद न्यूजीलैंड के निक वुड ने बराबरी का गोल दागा। फिर राजकुमार पाल ने गोल स्कोरकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। सीन फाइंडले ने स्कोर फिर 2-2 से बराबर कर दिया। तीसरे प्रयास में अभिषेक गोल करने से चूक गए और हेडन फिलिप्स ने गोलकर मेहमान टीम को 3-2 से आगे ला दिया। फिर पीआर श्रीजेश ने 3 शानदार बचाव करते हुए भारत को हार से बचाया। इस बीच, शमशेर स्कोर करने से चूके और सुखजीत ने गोल किया। 5 प्रयास के बाद स्कोर 3-3 की बराबरी पर था। ऐसे में शूटआउट जारी रहा।

छठे प्रयास में वुड निक और हरमनप्रीत सिंह गोल करने से चूके। जबकि 7वें में सीन फाइंडले और राजकुमार पाल ने स्कोर किए। 8वें प्रयास में हेडन और सुखजीत गोल स्कोर नहीं कर सके। 9वें प्रयास में सैम लिन ने गोल दागा । जबकि शमशेर चूक गए।

शूटआउट के छठे प्रयास में पीआर श्रीजेश चोटिल
शूटआउट के दौरान पीआर श्रीजेश चोटिल हो गए। उसके बाद कृष्ण बहादुर पाठक दो मौकों पर गोल रोकने में नाकाम रहे और भारत को मैच गंवाना पड़ा।

चार क्वार्टर में कैसे पलटा मैच

चौथा : स्कोर 3-3, फाइंडले ने मेहमानों को बराबरी दिलाई आखिरी 15 मिनट में भारत को 52वें और 53वें मिनट में कॉर्नर मिले। जबकि न्यूजीलैंड को 49वें मिनट में पेनल्टी में स्कोर करने का मौका मिला। ऐसे में मेहमान टीम के सीन फाइंडले ने गोल दागा। जबकि भारतीय ड्रैग फ्लिकर्स गोल करने से चूक गए। मैच के 53वें मिनट में निक रोस को येलो कॉर्ड मिला और टीम आखिरी मिनटों में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलती रही, लेकिन भारतीय फॉरवर्ड विजयी गोल नहीं कर सके।

तीसरा : 3-2, दोनों टीमों से एक-एक गोल आए
हाफ टाइम के बाद भारत को तीन और न्यूजीलैंड को एक पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों टीमें एक-एक गोल ही कर सकीं। 40वें मिनट में वरुण कुमार ने पेनल्टी पर गोलकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। उसके 3 मिनट बाद ही केन रसेल ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए चौथे क्वार्टर से पहले स्कोर लाइन 3-2 कर दी।

पेनल्टी कॉर्नर के दौरान अपने गोलपोस्ट के सामने बचाव करते हुए मेहमान टीम के खिलाड़ी।

पेनल्टी कॉर्नर के दौरान अपने गोलपोस्ट के सामने बचाव करते हुए मेहमान टीम के खिलाड़ी।

दूसरा : 2-1, भारत की बढ़त दोगुनी, ललित-सुखजीत ने दागे गोल
पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद भारतीय टीम ने आक्रामक खेल जारी रखा। 17वें मिनट में उसे सफलता भी मिली, जब ललित उपाध्याय ने शानदार मैदानी गोल दागा। उसके बाद 21वें, 23वें और 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिले। 24वें मिनट में सुखजीत ने पेनल्टी पर गोल दागा। 28वें मिनट में सैम लिन ने गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया।

इससे पहले 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर भारतीय टीम गोल करने से चूक गई। एक समय लगा कि गोल हो गया, लेकिन कीवी खिलाड़ियों रेफरल लिया और थर्ड अंपायर ने उसे फ्री हिट में तब्दील कर दिया।

मंदीप सिंह बॉल लेकर आगे बढ़त हुए।

मंदीप सिंह बॉल लेकर आगे बढ़त हुए।

पहला : स्कोर 0-0, गोलरहित रहा, मनप्रीत-निक को कार्ड
पहले 15 मिनट में कोई गोल नहीं आया। दोनों ही टीमें बढ़त लेने का प्रयास करती रहीं। इस दौरान फील्ड रेफरी की ओर से दो कार्ड निकले। 7वें मिनट में कीवी खिलाड़ी निक वुड को अंपायर ने दो मिनट के लिए बाहर किया। उसके ठीक 2 मिनट बाद भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। मैच के 12 मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कोई गोल नहीं आया।

आकाशदीप के पास को टेकल करते नीलाकांता शर्मा।

आकाशदीप के पास को टेकल करते नीलाकांता शर्मा।

यहां देखिए दोनों टीमें
भारत :
 हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, बहादुर कृष्ण पाठक, ललित कुमार उपाध्याय, संजय नीलम जेस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, कुमार पाल राज, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह।

न्यूजीलैंड : निक वुड्स (कप्तान), डोम डिक्सन, डेन लेट, साइमन चाइल्ड, निक रॉस, सैम हिहा, किम किंग्स्टन, जेक स्मिथ, सैम लेन, साइमन योरस्टन, ऐडन सारिकाया, जो मॉरिसन, लियोन हेवर्ड, केन रसेल, ब्लेयर टैरंट , सीन फाइंडले, हेडन फिलिप्स, चार्ली मॉरिसन​।

फोटोज में देखिए भारत-न्यूजीलैंड मैच के रोमांचक पल

कीवी खिलाड़ी से बॉल छीनने का प्रयास करते नीलाकांता शर्मा।

कीवी खिलाड़ी से बॉल छीनने का प्रयास करते नीलाकांता शर्मा।

पेनल्टी कॉर्नर के दौरान हमला करते भारतीय खिलाड़ी।

पेनल्टी कॉर्नर के दौरान हमला करते भारतीय खिलाड़ी।

मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में हराकर स्पेन टॉप-8 में
दिन के एक अन्य क्रॉसओवर मुकाबले में स्पेन ने जीत हासिल की। उसने मलेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 2 (4) -2(3) से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आगे फोटोज में देखिए स्पेन टीम की जीत का जश्न…

जीत सेलिब्रेट करते हुए स्पेनिश खिलाड़ी।

जीत सेलिब्रेट करते हुए स्पेनिश खिलाड़ी।

विजयी गोल दागने के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना न रहा।

विजयी गोल दागने के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना न रहा।

मुकाबले के दौरान बचाव करते मलेशियाई गोलकीपर...साथ ही अटैक करते स्पेन के खिलाड़ी।

मुकाबले के दौरान बचाव करते मलेशियाई गोलकीपर…साथ ही अटैक करते स्पेन के खिलाड़ी।

मलेशियाई डिफेंडर गोल बचाने का प्रयास करते हुए।

मलेशियाई डिफेंडर गोल बचाने का प्रयास करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES