हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज हिसार दौरा रद हो गया है। सीएम ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बजट सत्र से पहले कृषि क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वैज्ञानिकों, किसानों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करनी थी।
यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 3 बजे शुरू होना था। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने भी हिस्सा लेना था। सीएम ने सीधे चंडीगढ़ से हिसार एयरपोर्ट आकर हिसार में रात्रि ठहराव करना था। सीएम के हिसार आने का कार्यक्रम रात 7 बजे ही तय हुआ था। रविवार सुबह 10 बजे रद होने का संदेश आया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय।
दिल्ली में प्री बजट मीटिंग में सीएम ने लिया था हिस्सा
दिल्ली में कुछ दिनों पहले हुई प्री बजट मीटिंग में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कुछ सुझाव दिए थे। सीएम ने कहा था खि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाए और ब्याज को कम किया जाए।
राखी गढ़ी के विकास के लिए बजट में प्रावधान किया जाए। इसके साथ जीएसटी में राज्यों के लिए उपभोग के साथ प्रोडक्शन शेयर को भी सम्मिलित करने पर विचार किया जाए।