S Jaishankar: मालदीव और श्रीलंका के तीन दिवसीय दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
January 18, 2023
अंबाला में दुकानदार को मिली चिट्‌ठी:लिखा, तुम दोनों बाप-बेटे ने बना रखा पागल; दोनों की मुंडी गुरुद्वारे के गेट पर लटका दी जाएगी
January 19, 2023

कांग्रेस नेता के पेट्रोल पंप के सामने लगाए बैरियर:यहीं पर रूकी थी राहुल गांधी की यात्रा, करनाल में आज कार्यकर्ता करेंगे विरोध

हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर NHAI ने एक पेट्रोल पंप के सामने कंक्रीट बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। यह पेट्रोल पंप कांग्रेस नेता जोगिंद्र चौहान का है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी यहीं पर जोगिंद्र चौहान के फार्म पर रुके थे। जिसके बाद से ही यह रास्ता रोका गया है।

इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इसके विरोध में आज कार्यकर्ता यहां पर पहुंचकर इसका विरोध करेंगे।

पेट्रोल पंप के रास्ते पर लगे कंक्रीट बैरियर।

पेट्रोल पंप के रास्ते पर लगे कंक्रीट बैरियर।

कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश
कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह ने कहा कि सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह दबने वाले नहीं हैं। NHAI ने द्वेष भावना के साथ उसके पेट्रोल पंप के सामने वाले रास्ते को बंद किया गया है।

कोई नोटिस नहीं दिया गया
चौहान ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल पंप के सामने पत्थर रखने से पहले हाईवे की तरफ से उसको कोई नोटिस नहीं दिया गया। सिर्फ इतना ही पता चला है कि सरकार ने रास्ता बंद करने के आदेश दिए हैं। अब सिर्फ उसी के पेट्रोल पंप के सामने का रास्ता बंद किया गया है।

विरोध करते लोग।

विरोध करते लोग।

नेशनल हाईवे-44 पर अवैध कट
नेशनल हाईवे-44 पर अवैध कट बने हुए हैं। अवैध कटों की वजह से हादसों का अंदेशा बना रहता है और इन कटों को NHAI बंद करने की कार्रवाई करता रहता है, लेकिन अब सिर्फ NHAI ने सिर्फ जोगिंद्र चौहान के पेट्रोल पंप के सामने वाले रास्ते को ही ब्लॉक किया है, जबकि अन्य कई ऐसे कटे खुले ही पड़े हैं।

NHAI की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए
ऐसे में कांग्रेस नेता जोगिंदर चौहान ने NHAI की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। चौहान ने कहा है कि उसके खिलाफ सिर्फ इसलिए एक्शन लिया गया है कि वह कांग्रेस नेता हैं और राहुल गांधी उसके फार्म हाउस पर रुके थे। चौहान ने कहा कि सरकार व प्रशासन का यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES