Republic Day 2023 आप रिपब्लिक डे पर अपने दोस्तों के साथ भारद्वाज झील देखने जा सकते हैं। इस झील के चारों ओर घना वन है। इसके लिए बड़ी संख्या में पक्षियों का आशियाना इस झील के इर्द गिर्द है। बर्ड लवर हैं तो भारद्वाज झील परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2023: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस भव्य और शानदार तरीके से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन से संविधान प्रभाव में आया है। इस दिन लोग वेकेशन पर जाते हैं और शानदार तरीके से रिपब्लिक डे सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली में स्थित इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं
संजय वन
गणतंत्र दिवस के मौके पर आप संजय वन की सैर कर सकते हैं। यह वन 443 एकड़ में फैला है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ संजय वन जा सकते हैं। यहां आप कई वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं।
भारद्वाज झील
आप रिपब्लिक डे पर अपने दोस्तों के साथ भारद्वाज झील देखने जा सकते हैं। इस झील के चारों ओर घना वन है। इसके लिए बड़ी संख्या में पक्षियों का आशियाना इस झील के इर्द गिर्द है। बर्ड लवर हैं, तो भारद्वाज झील परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इसके अलावा, भारद्वाज झील के पास आप ट्रेकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।
चंपा गली
अगर आप शानदार तरीके से गणतंत्र दिवस मनाना चाहते हैं, तो चंपा गली जाएं। इस गली में चंपा फूल के पेड़ बड़ी संख्या में लगाए गए हैं। इसके लिए गली का नाम चंपा गली है। यह खूबसूरत गली दक्षिण दिल्ली के साकेत में है। चंपा गली में बजट फ्रेंडली कैफ़े हैं।
मजनू का टीला
अगर आप कभी मजनू का टीला देखने नहीं गए हैं, तो गणतंत्र दिवस के मौके पर जरूर घूम आएं। इसके पास में तिब्बत मार्केट है। यह एक छोटा कॉलोनी है। इस शहर की स्थापना सन 1950 में हुआ था। आप मजनू के टीले में तिब्बती जायके का भी आनंद उठा सकते हैं।
तुगलकाबाद का किला
तुगलकाबाद के किले का निर्माण सन 1321 से लेकर 1325 के बीच हुआ है। इसे गयासुद्दीन तुगलक ने बनवाया था। तुगलकाबाद के किले को बर्बाद किले भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह किला शापित है। शाम के बाद किले में रुकना मना है। इस किले में घुसने के लिए 13 दरवाजे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप दोस्तों के साथ तुगलकाबाद का किला देखने जा सकते हैं।
Edited By: Pravin Kumar