इस साल तैयार होंगे 5.4 लाख घर:ये 6 साल में सबसे ज्यादा, दिल्ली-NCR में मिलेंगे बीते साल से दोगुने रेडी टू मूव मकान
January 17, 2023
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का दूसरा दिन:नड्डा के एक्सटेंशन पर मुहर लग सकती है, शाम को मोदी का संबोधन
January 17, 2023

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया:बडगाम में SSP ऑफिस के पास हुआ एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को इलाके में 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सेना के जवानों और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में दोनों आतंकियों को मार गिराया है। इस एनकाउंटर को SSP ऑफिस के पास अंजाम दिया गया।

मंगलवार सुबह SSP ऑफिस के पास बने चेकपोस्ट पर सुरक्षाबलों को बाइक से 2 संदिग्ध आते दिखे। टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मौके पर ढेर हो गया, जबकि दूसरे को गोली लग गई और वो पास के किसी घर में छिप गया था।

सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दूसरे आतंकी को भी मार गिराया है। पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में हुई है। यह आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। दोनों आतंकी हाल ही में हुई एक मुठभेड़ में बच गए थे।

एनकाउंटर में कोई नागरिक घायल नहीं हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर में 2 स्थानीय नागरिकों के भी घायल होने की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन सुरक्षाबलों ने बताया कि इस ऑपरेशन में कोई नागरिक घायल नहीं हुआ है।

सिधरा में मारे गए थे 4 आतंकी
इससे पहले 27 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने जम्मू के सिधरा इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के DGP दिलबाग सिंह ने बताया था कि आतंकवादी ट्रक से कश्मीर की ओर जा रहे थे। हो सकता है 26 जनवरी या उसके आस-पास ये बड़ी साजिश को अंजाम देने जा रहे हों। उन्होंने बताया कि जिस ट्रक को पकड़ा गया है, उसमें भारी संख्या में गोला-बारूद बरामद हुआ है।

आतंकवादियों की भर्ती में 37% की गिरावट
विजय कुमार ने बताया था कि साल 2022 में आतंकवादियों की भर्ती में पिछले साल की तुलना में 37% की गिरावट हुई है, जो अब तक सबसे ज्यादा है। सबसे अधिक 74 आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुए, इनमें से 65 आतंकवादियों को मुठभेड़ में खत्म कर दिया गया। इन 65 में से 58 आतंकी यानी 89% संगठन में शामिल होने के पहले महीने में ही मार दिए गए।

वहीं, 17 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। फिलहाल घाटी में इस साल भर्ती हुए 18 आतंकवादी एक्टिव हैं। सुरक्षाबलों ने इस साल मुठभेड़ों और सर्च ऑपरेशन के दौरान 360 हथियार बरामद किए हैं। इसमें 121 AK सीरीज की राइफलें, 8 M4 कार्बाइन और 231 पिस्तौल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES