ऑटो एक्सपो 2023 के पहले दिन बुधवार को 59 प्रोडक्ट लॉन्च किए गए लेकिन दबदबा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का रहा। 6 से ज्यादा कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारें पेश कीं। मारुति, हुंडई, टाटा, किया, MG और BYD जैसी देशी-विदेशी कंपनियों ने करीब 15 ईवी कारें यहां दिखाईं। ये कारें 2023 से 2025 के बीच भारतीय बाजार में आ सकती हैं।