कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा में 5वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला कैंट से होते हुए जंडली पुल के जरिए अंबाला सिटी सैनी भवन तक पहुंच गई है। यहां मॉर्निंग ब्रैक चल रहा है। इसके बाद राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल जाएंगे। इससे पहले यात्रा करीब आधा घंटे तक मॉडल टाउन में रुकी। जहां राहुल गांधी ने चाय पर लोगों के साथ चर्चा की।
अंबाला हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अनिल विज का गृह जिला है। इससे पहले यात्रा सुबह 6 बजे शाहपुर से शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चले। आज यात्रा में राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेता और कांग्रेस लीडर राज बब्बर भी साथ दिखे।
हरियाणा में दूसरे फेज की यह यात्रा 6 जनवरी को पानीपत से शुरू हुई थी। उसके बाद करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए राहुल गांधी अंबाला पहुंचे हैं। अंबाला से यात्रा हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे।
आज की यात्रा से जुड़ी तस्वीरें..
यात्रा के दौरान राहुल गांधी से बात करते राज बब्बर।
यात्रा में पैदल चलते राहुल गांधी।
यात्रियों के साथ चलते राहुल गांधी।
गांधी परिवार कई बार आ चुका अंबाला
खास बात यह है कि राहुल गांधी पहली बार अंबाला पहुंचे। हालांकि, गांधी परिवार के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी वर्ष 1978, तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी वर्ष 1984 व 1991 में अंबाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रचार कर चुके हैं। यही नहीं, वर्ष 2004 में सोनिया गांधी भी अंबाला कैंट के गांधी ग्राउंड में चुनाव प्रचार
पानीपत में खुली ‘मोहब्बत की दुकान’:हैंडलूम दुकानदार ने लगाया बोर्ड; राहुल गांधी के डायलॉग से प्रभावित हुआ INLD स्पोर्टर
नफरत के इस बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का कहा गया यह डायलॉग इन दिनों हर जगह वाहवाही बटोर रहा है। इसी डायलॉग से प्रभावित होकर पानीपत के एक हैंडलूम दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर राहुल गांधी की फोटो के साथ मोहब्बत की दुकान का बोर्ड लगवाया है।
अंबाला में बोले राहुल गांधी: खाकी हाफ पेंट वाले 21वीं सदी के कौरव; MP में गरीब लड़कियों के फटे कपड़े देख टीशर्ट पहन रहा
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में पैदल यात्रा की। कुरुक्षेत्र से अंबाला में एंट्री करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम तपस्वी हैं। पांडव भी तपस्वी थे। उन्होंने RSS का नाम लिए बगैरर कहा कि 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पेंट पहनते हैं। हाथ में लाठी लेकर शाखा लगाते हैं
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल गांधी बोले- यह देश तपस्वियों का, पुजारियों का नहीं; कुरुक्षेत्र में कांग्रेसी समर्थक पुलिस से भिड़े
राहुल गांधी ने बहु समाना में प्रेस कान्फ्रेंस की। यहां राहुल ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों का संगठन है। वहीं RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरन पूजा करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं
कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने की महाआरती:भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ब्रह्मसरोवर में तीर्थपूजन भी किया, यहां पूजा से अक्ष्य पुण्य की प्राप्ति
हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी रविवार शाम को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पहले ब्रह्मसरोवर मंदिर में पहले तीर्थ पूजन किया। इसके बाद महाआरती में हिस्सा लिया। पराशक्ति वेद पाठशाला संचालक पंडित बलराम गौतम ने राहुल गांधी को विशेष पूजा कराई
राहुल गांधी की करनाल में पहले दिन की यात्रा : कबड्डी मैच देखा, इंटरनेशनल बॉक्सर साथ चले, MLA को चोट लगी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को करनाल जिले में 24 किलोमीटर का सफर तय करते हुए NDRI चौक पर जाकर समाप्त हो गई। यात्रा के दोनों सेशन में कई रोचक तस्वीरे देखने को मिली। सुबह राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के डॉग (लूना) को यात्रा में पैदल सैर कराते दिखे
राहुल गांधी की पानीपत यात्रा: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर से मिले, BJP नेता की फैक्ट्री में रुके
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आज पहला दिन है। इसमें राहुल गांधी 13 किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की टीम से मिले। जिनके साथ पैदल चलते हुए उनकी एक किमी तक चर्चा हुई। इसके बाद अचानक वह रास्ते में एक फैक्ट्री में ठहर गए
हरियाणा में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल: हमारी सरकार बनी तो न्याय योजना लागू करेंगे; हर गरीब-किसान को 72 हजार रुपए देंगे
पानीपत के हुड्डा ग्राउंड की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर गरीब मजदूर और किसान को दिए जाएंगे। अगर हमारी सरकार आई तो ये योजना शुरू करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ने जनसभा में देश का आधा धन महज कुछ लोगों के हाथों में होने के अलावा मीडिया पर भी लगाम बंधी होने की बात की