हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के साथ चली महिलाएं, टिकैत सहित कई किसान नेता शामिल होंगे
January 9, 2023
देसी अवतार में दिखीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी:कजरा मोहब्बत वाला पर बनाई रील वीडियो,
January 9, 2023

फुटबॉल टीम को चीयर करने पहुंचे रणबीर-आलिया:स्टेडियम में एक दूसरे का हाथ थामे आए नजर, फैंस बोले- स्वीटेस्ट कपल

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रविवार (9 जनवरी) को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मैच देखने के लिए पहुंचे। रणबीर और आलिया अपनी फुटबॉल टीम मुंबई एफसी को चीयर करने के लिए शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए। रणबीर कपूर को फुटबॉल का काफी शौक है। IFL की शुरुआत के दौरान रणबीर ने मुंबई की फुटबॉल टीम को खरीदा था।

नो मेकअप लुक में नजर आईं आलिया

स्टेडियम में रणबीर एफसी की जैकेट, कैप, ब्लू जींन्स और व्हाइट स्नीकर्स पहन नजर आए। वहीं आलिया ब्लैक हूडी, जीन्स और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए दिखाई दीं। इस दौरान आलिया का नो मेकअप लुक देखने को मिला।

फैंस का रिएक्शन

रणबीर और आलिया के इस अंदाज को देखने के बाद से फैंस दोनों की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक कपल ने कहा, ‘दोनों साथ में कितने प्यारे लगते हैं।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘स्वीटेस्ट कपल’।

2022 था आलिया के लिए बेहद खास

आलिया और रणबीर कपूर ने सालों तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली थी। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने मां बनने की अनाउंसमेंट की थी। फिर इसी साल नवंबर में, आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।

रणबीर-आलिया नहीं दिखाना चाहते हैं बेटी का चेहरा

आलिया और रणबीर ने हाल ही में मुंबई में पैपराजी से मुलाकात की और उनसे अपील की कि कोई भी उनकी बेटी राहा की 2 साल तक फोटोज न क्लिक करे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो शुरुआती सालों में बेटी राहा को लेकर प्रोटेक्टिव होना चाहते हैं। इस दौरान उनके साथ मां नीतू कपूर भी नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES