रिलीज से पहले अमेजन पर बेस्टसेलर प्रिंस हैरी की बायोग्राफी:डील से कमाए 164 करोड़, मुनाफे के लिए बेचनी होंगी 17 लाख किताबें
January 9, 2023
Surajkund Mela 2023: भारत की क्षेत्रीय संस्कृति से रूबरू होने के लिए फरवरी महीने में इन जगहों की करें सैर
January 9, 2023

उत्तर प्रदेश Taj Mahotsav 2023: 18 फरवरी से शुरू होगा ताज महोत्सव, जानें से पहले जान लें अहम बातें

Taj Mahotsav 2023 प्यार का प्रतीक ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। इस मकबरे को शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में बनवाया था। वास्तुकला का यह अनुपम उदाहरण है। साल 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Taj Mahotsav 2023: प्यार और त्याग का प्रतीक ताजमहल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। देश और दुनिया से पर्यटक ताजमहल देखने आगरा आते हैं। खासकर, ताज महोत्सव को लेकर पर्यटकों में ज्यादा क्रेज रहता है। ताज महोत्सव हर साल फरवरी महीने में मनाया जाता है। इस साल भी ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है। अगर आप भी ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा जाने की प्लानिंग में हैं, तो फरवरी महीने में आगरा जा सकते हैं। आइए, ताजमहल और ताज महोत्सव के बारे में सबकुछ जानते

ताजमहल

प्यार का प्रतीक ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। इस मकबरे को शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में बनवाया था। वास्तुकला का यह अनुपम उदाहरण है। साल 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आते हैं। देश के विभिन्न शहरों में ताजमहल की कॉपी की गई है। हालांकि, आगरा स्थित ताजमहल की खूबसूरती सबसे अनोखा है।

महोत्सव की अहम बातें-

-ताज महोत्सव का आयोजन आगरा में होने वाला है। यह महोत्सव ताजमहल के पूर्वोत्तर दरवाजे के समीप होगा। इस महोत्सव में आप नृत्य, गायन और संगीत का लुत्फ उठा सकते हैं। देश भर से कलाकार ताज महोत्सव में शिरकत करते हैं।

-18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शिल्प कला से रूबरू हो सकते हैं। साथ ही स्थानीय जायकों का आनंद भी उठा सकते हैं।

-प्रति व्यक्ति एंट्री 50 रुपये हैं। वहीं, 5 साल से कम उम्र के बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए एंट्री फ्री है। वहीं, 100 से अधिक छात्रों के ग्रुप की एंट्री फी 500 रुपये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES