पुण्य देने वाला महीना:माघ मास के दौरान गंगाजल में रहता है भगवान विष्णु का अंश इसलिए तीर्थ स्नान करने से मिलता है पुण्य
January 7, 2023
Lucknow Famous Dishes: इन मशहूर डिशेज़ को चखने के लिए सर्दियों में बनाएं लखनऊ आने का प्लान
January 7, 2023

Makar Sankranti 2023: गंगा आरती का बनना चाहते हैं साक्षी, तो मकर संक्रांति पर इन धार्मिक शहरों की करें सैर

Makar Sankranti 2023 हरिद्वार को धर्म नगरी भी कहा जाता है। गंगा नदी अपने उद्गम स्थल से 253 किलोमीटर की दूरी तय कर हरिद्वार में प्रवेश करती है। इसके लिए हरिद्वार को गंगाद्वार भी कहा जाता है। वहीं हरिद्वार का आशय हरि के द्वार से है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Makar Sankranti 2023: हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है। सनातन धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। शास्त्रों की मानें तो जब सूर्यदेव, धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति पड़ती है। देशभर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में खिचड़ी, पोंगल और बिहू भी मनाई जाती है। इसके अलावा, मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और तिलांजलि का विधान है। साथ ही पितरों को मोक्ष दिलाने हेतु तर्पण भी किया जाता है। वहीं, मकर संक्रांति की संध्या पर गंगा नदी के घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी मकर संक्रांति पर गंगा आरती का साक्षी बनना चाहते हैं, इन धार्मिक शहरों की सैर करें। आइए जानते हैं-

हरिद्वार जाएं

हरिद्वार को धर्म नगरी भी कहा जाता है। गंगा नदी अपने उद्गम स्थल से 253 किलोमीटर की दूरी तय कर हरिद्वार में प्रवेश करती है। इसके लिए हरिद्वार को गंगाद्वार भी कहा जाता है। वहीं, हरिद्वार का आशय हरि के द्वार से है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। मकर संक्रांति के दिन भव्य तरीके से गंगा आरती की जाती है।

Lohri 2023: उठाना चाहते हैं लोहड़ी फेस्टिवल का आनंद, तो दिल्ली के आसपास इन खूबसूरतों जगहों को करें एक्सप्लोर

ऋषिकेश जाएं

ऋषिकेश को भी धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और देव दर्शन के लिए ऋषिकेश आते हैं। इसके अलावा, आप ऋषिकेश में गंगा आरती का भी साक्षी बन सकते हैं। ऋषिकेश में गंगा आरती का रोजाना आयोजन किया जाता है। वहीं, मकर संक्रांति पर विशेष आयोजन किया जाता है।

काशी जाएं

धर्म नगरी काशी में रोजाना गंगा आरती की जाती है। मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए काशी आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके लिए लिए आप मकर संक्रांति पर काशी की धार्मिक यात्रा जरूर करें।

प्रयागराज जाएं

इस पवित्र धर्म नगरी में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम हुआ है। इसके लिए स्थल को प्रयागराज कहा जाता है। प्रयागराज की गंगा आरती भव्य तरीके से होती है। इसके लिए लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। मकर संक्रांति पर भी भव्य तरीके से आरती की जाती है। गंगा घाटों का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है।

रामकृष्णापुर घाट जाएं

आप गंगा आरती का साक्षी बनने के लिए कोलकाता के रामकृष्णापुर घाट जा सकते हैं। रोजाना संध्याकाल में गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ मकर संक्रांति पर गंगा आरती देखने के लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES