कैप्टन भूपेंद्र ने सुनाए CM के 8 साल पुराने किस्से:बोले- डाइनिंग टेबल पर लगते थे शिकायतों के ढेर,
January 7, 2023
इरफान के निधन से बुरी तरह टूट गए थे बाबिल:बोले- मैं 45 दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकला था
January 7, 2023

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:करनाल में MLA किरण चौधरी को फिसलने से चोट लगी; राहुल गांधी ने पुलिस डॉग घुमाया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार यानी आज करनाल में चल रही है। यात्रा गांव कोहंड से सवा 2 घंटे की देरी से शुरू होकर बसताड़ा टोल के पास पहुंची। यहां परल में एक ढाबा पर टी ब्रैक के दौरान राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में चाय की चुस्की के साथ लोगों से चर्चा की।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी डॉग लव भी नजर आया। पुलिस की डॉग स्क्वायड उनकी सुरक्षा के लिए पहुंची तो वह मधुबन पुलिस के स्मार्ट डॉग को पकड़कर चलने लगे।

किरण चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी दौरान यात्रा में चलते हुए हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता MLA किरण चौधरी को चोट लग गई। वह यात्रा में चलते वक्त फिसल गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करनाल में यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने कपड़े उतारकर राहुल का स्वागत किया।

करनाल में यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने कपड़े उतारकर राहुल का स्वागत किया।

राहुल गांधी बसताड़ा टोल प्लाजा पर गन्ने के भाव को लेकर धरने पर बैठे किसानों से भी मुलाकात कर सकते है। राहुल ने यात्रा की शुरूआत बच्चों से मुलाकात के साथ की।

करनाल में राहुल गांधी 24 किमी पैदल यात्रा करेंगे। बीच में वह एक कबड्‌डी मैच में भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के चलते देश के सबसे व्यस्ततम दिल्ली-जम्मू हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि अब जाम खुल गया है।

पहले राहुल गांधी 6 बजे यात्रा शुरू कर देते थे, लेकिन पानीपत के बाद लगातार दूसरे दिन करनाल में भी देरी से यात्रा शुरू हुई है। असल में राहुल गांधी अपनी बीमार मां से मिलने कल रात को दिल्ली लौट गए थे। दूसरे दिन की यात्रा ने 8 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। दोपहर 12 बजे यात्रा का कुटैल टोल प्लाजा पर लंच ब्रैक होगा।

बच्चों से मुलाकात की, बैस्ट ऑफ लक कहा
राहुल गांधी ने यात्रा के दूसरे दिन सबसे पहले बच्चों से मुलाकात की। दीक्षा नाम की एक छात्रा तो उनसे राजस्थान के कोटा में भी मिलने पहुंची थी, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। आज उनके ग्रुप में शामिल सभी बच्चों से ना केवल राहुल गांधी ने मुलाकात की, बल्कि टॉफी भी दी और उनका हालचाल जाना।

राहुल गांधी ने बच्चों के इसी ग्रुप से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने बच्चों के इसी ग्रुप से मुलाकात की।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने पानीपत में 13 KM की पैदल यात्रा की। इसके बाद हुड्‌डा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

पानीपत रैली के बाद राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट….

अब तक 3000 कि.मी से ज़्यादा की यात्रा के दौरान एक खूबसूरत सामंजस्य बन गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतवासियों की समस्याओं को जानने का मौका मिल रहा है, और साथ ही, कई लोग बेहतरीन सुझावों और समाधानों के साथ भी आगे आ रहे हैं। ऐसे ही साथ जुड़ने से देश की तरक्की होती है, हर आवाज़ को ध्यान से सुनकर, सही मुद्दों पर अमल कर। यही प्रगति की नींव है, और यही जनता की उम्मीद भी है।

फिर दिल्ली लौटे राहुल गांधी
राहुल गांधी को शुक्रवार की रात बाबरपुर मंडी में ठहरना था। हालांकि वह हुड्‌डा ग्राउंड में रैली के बाद चौपर से दिल्ली लौट गए। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया।

गुरुवार रात भी वह सनौली खुर्द में नहीं रुके थे। उत्तर प्रदेश से यात्रा की एंट्री के बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि वह शनिवार सुबह यात्रा में शामिल होने के लिए लौट आएंगे।

हरियाणा व पंजाब के बीच फ्रेंडली कबड्‌डी मैच
हरियाणा कांग्रेस के सचिव रघबीर संधू ने बताया कि राहुल गांधी साढ़े 10 बजे कुटेल फ्लाईओवर के सामने सीएनजी पंप के पीछे बने स्थल पर लंच करेंगे। जहां पर राहुल गांधी सवा 2 बजे तक कार्यकर्ताओं के बीच रुकेंगे। उसके बाद कंबोपुरा के पास हरियाणा व पंजाब के इंटरनेशनल खिलाड़ियों का कबड्डी मैच को देखेंगे। इस मैच में लड़कियों की टीम और लड़कों की टीम भी हिस्सा लेंगी। यहां पर एक घंटा रुकने के बाद राहुल गांधी करनाल की तरफ बढ़ेंगे। रात को करनाल में कर्ण लेक के पास लवली नर्सरी के नजदीक ठहराव करेंग

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:पानीपत में हार्वर्ड प्रोफेसर से मिले राहुल गांधी; BJP नेता की फैक्ट्री में रुके

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आज पहला दिन है। इसमें राहुल गांधी 13 किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की टीम से मिले। जिनके साथ पैदल चलते हुए उनकी एक किमी तक चर्चा हुई। इसके बाद अचानक वह रास्ते में एक फैक्ट्री में ठहर गए

हरियाणा में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल:हमारी सरकार बनी तो न्याय योजना लागू करेंगे; हर गरीब-किसान को 72 हजार रुपए देंगे

पानीपत के हुड्‌डा ग्राउंड की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हर गरीब व्यक्ति के खाते में 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह पैसे हर गरीब मजदूर और किसान को दिए जाएंगे। अगर हमारी सरकार आई तो ये योजना शुरू करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ने जनसभा में देश का आधा धन महज कुछ लोगों के हाथों में होने के अलावा मीडिया पर भी लगाम बंधी होने की बात की।

भारत जोड़ो यात्रा में नंगे बदन शामिल हुआ बच्चा:पिता बोले- टी शर्ट पहने राहुल गांधी की तरह बेटे को भी ठंड नहीं लगती

हरियाणा में शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चौंकाने वाला सीन दिखा। एक तरफ जहां राहुल गांधी टी शर्ट में चल रहे थे तो उनके साथ 5 साल का बच्चा नंगे बदन पैदल चल रहा था। यह बच्चा अभिमन्यु रोहतक का रहने वाला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES