जियो ने ग्वालियर और जबलपुर में लॉन्च की 5जी सर्विस:अब देश के 72 और मप्र के 4 शहरों में जियो ट्रू 5जी सर्विस,
January 7, 2023
अमेरिका में 6 साल के बच्चे ने फायरिंग की:स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, क्लास में हुए विवाद से नाराज था
January 7, 2023

ड्रग माफिया एल चापो का बेटा गिरफ्तार, दंगे भड़के:19 दंगाइयों और 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत, आसमान में गन लगे हेलिकॉप्टर तैनात

मैक्सिको में ड्रग माफिया एल चापो के बेटे ओविडियो गुजमैन-लोपेज की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ बवाल खूनी दंगों में बदल गया। दंगों में अब तक 19 दंगाइयों और 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको के रक्षा मंत्री लुईस क्रेसेंसिओ सैंडोवल ने बताया कि फायरिंग करने वाले 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 35 सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए आसमान में गन लगे हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

ओविडियो की गिरफ्तारी के समय की वीडियो।

ओविडियो की गिरफ्तारी के समय की वीडियो।

गुरुवार सुबह गिरफ्तार हुआ था ड्रग माफिया का बेटा

ओविडियो को गुरुवार सुबह सिनालोआ राज्य के कुलियाकन शहर से गिरफ्तार किया गया था। उसे हेलीकॉप्टर से मैक्सिको सिटी ले जाकर एक हाई सिक्योरिटी जेल में बंद कर दिया गया। इसके बाद ओविडियो के गैंग मेंबर्स ने दंगे शुरू कर दिए थे। उन्होंने सड़कों को जाम कर दिया, गाड़ियों को आग लगा दी और दो विमानों पर भी गोलीबारी की। रक्षा मंत्री के मुताबिक इस दौरान किसी आम नागरिक की जान नहीं गई।

दंगों पर काबू पा लिया गया है और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए 1 हजार जवान और भेजे गए हैं।

दंगों पर काबू पा लिया गया है और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए 1 हजार जवान और भेजे गए हैं।

कल मैक्सिको पहुंचेंगे जो बाइडेन

दंगों के बाद सिनालोआ राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए 1 हजार अतिरिक्त जवान भेजे गए हैं। मैक्सिको में 9-11 जनवरी तक नॉर्थ अमेरिकन लीडर्स समिट का आयोजन भी होना है। इसमें शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 8 जनवरी को मैक्सिको पहुंचेंगे।

अमेरिका ने रखा था 41.3 करोड़ रुपए का ईनाम

अमेरिका ने दिसंबर 2022 में ओविडियो और उसके भाईयों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 लाख डॉलर यानी 41.3 करोड़ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की थी। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के मुताबिक ओविडियो और उसके भाई सिनालोआ में 11 मेथमफेटामाइन लैब चलाते हैं। जहां हर महीने 1,300 से 2,200 किलोग्राम ड्रग्स का प्रोडक्शन होता है।

ओविडियो इतना निर्दयी है कि उसने अपनी शादी में गाने से इनकार करने वाली एक सिंगर को मारने का आदेश दे दिया था।

ओविडियो इतना निर्दयी है कि उसने अपनी शादी में गाने से इनकार करने वाली एक सिंगर को मारने का आदेश दे दिया था।

पिता का ड्रग नेटवर्क चलाता है ओविडियो

32 साल का ओविडियो को ड्रग्स तस्करी की दुनिया में ‘द माउस’ के नाम से जाना जाता है। वह अपने भाइयों के साथ मिलकर पिता एल चापो के ड्रग नेटवर्क को ऑपरेट करता है। इसे दुनिया के सबसे बड़े ड्रग नेटवर्क्स में गिना जाता है। 65 साल का एल चापो अमेरिका की एक जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे 2019 में ड्रग ट्रैफिकिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा सुनाई गई थी।

ओविडियो का पिता एल चापो अमेरिका की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसका ड्रग कार्टेल अमेरिका को बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई करता था।

ओविडियो का पिता एल चापो अमेरिका की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसका ड्रग कार्टेल अमेरिका को बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई करता था।

6 महीने की तैयारी के बाद गिरफ्तार हुआ ओविडियो

ओविडियो को कुलियाकन शहर में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे मैक्सिको सिटी शिफ्ट कर दिया गया। मैक्सिको के डिफेंस मिनिस्टर क्रेसेंशियो सैंडोवल ने बताया कि पिछले 6 महीने से ओविडियो पर नजर रखी जा रही थी। इसमें अमेरिकी अधिकारियों ने भी मदद की थी। ओविडियो को इससे पहले 2019 में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गैंग मेंबर्स की हिंसा भड़काने की धमकी के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

सबसे खतरनाक ड्रग लॉर्ड एल चापो का बेटा गिरफ्तार:गैंग मेंबर्स ने विरोध में प्लेन पर फायरिंग की, गाड़ियां फूंकीं; 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत

एल चापो के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में गैंग मेंबर्स ने उड़ान भरने की तैयारी कर रहे एक विमान पर हमला बोल दिया। हमले से डरे यात्रियों ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। हमले की वजह से सिनालोआ राज्य में 100 से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। 

प्रवासियों से नफरत करता था पेरिस हमले का आरोपी:योजना बनाकर 3 कुर्द लोगों को मारा था; घटना के बाद हिंसक प्रदर्शनों में 30 पुलिसकर्मी घायल

पेरिस में एक शख्स ने 23 दिसंबर को कुर्दिश कम्यूनिटी सेंटर पर हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए थे जो 24 दिसंबर को हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियां पलट दीं और कई को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों से झड़प के दौरान 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

फुटबॉल वर्ल्ड कप में हार पर बेल्जियम में दंगे:वर्ल्ड की नंबर-2 टीम हारी तो फैंस ने गाड़ियां फूंकी

कतर में चल रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में मोरक्को से 2-0 से हारने के बाद बेल्जियम में दंगे भड़क गए थे। फैंस ने राजधानी ब्रसेल्स में जमकर तोड़फोड़ की और गाड़ियां फूंकीं। पुलिस को गुस्साए फैंस को संभालने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार करनी पड़ी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES