दुनिया में जंग से लाखों अनाथ, PHOTOS:रूस ने यूक्रेन के 13 हजार बच्चे अगवा किए, सोमालिया में मासूम हथियार उठाने मजबूर
January 6, 2023
कैप्टन भूपेंद्र ने सुनाए CM के 8 साल पुराने किस्से:बोले- डाइनिंग टेबल पर लगते थे शिकायतों के ढेर,
January 7, 2023

देश-दुनिया में कोरोना का खतरा:भारत में 11 दिन में ओमिक्रॉन के 11 सब वैरिएंट मिले; दिसंबर में 40% चीनी संक्रमित हुए

चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच केंद्र सरकार ने बताया है कि देश में 11 दिन में आए 124 इंटरनेशनल ट्रैवलर्स में ओमिक्रॉन के 11 सब-वैरिएंट मिले हैं।

एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने चीन की 40% आबादी कोरोना से संक्रमित हुई है। चीन के महामारी विशेषज्ञ जेंग गुआंग का दावा है कि यहां के हर शहर के लगभग 50% लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चीनी हेल्थ एजेंसी से लीक हुए डॉक्यूमेंट में ये बात सामने आई थी कि 1 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे।

पहले भारत में कोरोना की स्थिति देखते हैं…
देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 228 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या 2,503 है। पश्चिम बंगाल में ओमिक्रॉन सब वैरिएंट BF.7 के चार नए केस मिले हैं। यह लोग हाल ही में अमेरिका से लौटे थे। चार लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं और नदिया जिले के मूल निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में कोलकाता में रहता है।

अब जानते हैं दुनिया में कोरोना की क्या स्थिति है…

WHO ने कहा- XBB.1.5 अब 29 देशों में फैला
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने XBB.1.5 वैरिएंट को लेकर चेतावनी जारी की है। WHO की डॉक्टर मारिया वान केरखोव के मुताबिक यह वैरिएंट अब तक 29 देशों में मिल चुका है। उन्होंने बताया कि यह वैरिएंट तेजी से फैल रहा है और पुराने वैरिएंट्स को रिप्लेस कर रहा है। इससे दुनिया में कोरोना की नई लहर आने का खतरा बढ़ गया है।

चीन: श्मशानों का विस्तार हो रहा
चीन में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां हजारों लोगों की मौत हो रही है। चीनी सरकार इसका आंकड़ा नहीं दे रही है। इस बीच चाइना कम्युनिस्ट पार्टी पर नजर रखने वाली ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि चीन में श्मशानों का विस्तार किया जा रहा है। दरअसल, श्मशान घाट में लाशों का अंबार है। जगह न होने के कारण वहां लंबी लाइनें लग रही हैं और कई दिनों की वेटिंग भी चल रही है।

जेंग के मुताबिक, ये वीडियो हुनान प्रांत की यियांग सिटी का है। यहां श्मशानों का विस्तार किया जा रहा है।

जेंग के मुताबिक, ये वीडियो हुनान प्रांत की यियांग सिटी का है। यहां श्मशानों का विस्तार किया जा रहा है।

जेनिफर जेंग ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। ये चीन के गंभीर हालात बयां करता है। वीडियो के साथ जेंग ने लिखा- हेनान प्रांत के एक श्मशान में लाशों की संख्या काफी ज्यादा है। यहां लाशों को पूरी तरह से जलाया नहीं जा रहा है और अवशेषों को ऐसे ही छोड़ दिया जा रहा है।

जेंग के मुताबिक, ये वीडियो हेनान प्रांत का है। वीडियो बनाने वाले शख्स को पॉल्यूशन की शिकायत करते हुए भी सुना जा सकता है।

जेंग के मुताबिक, ये वीडियो हेनान प्रांत का है। वीडियो बनाने वाले शख्स को पॉल्यूशन की शिकायत करते हुए भी सुना जा सकता है।

जापान: 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आए
जापान में भी कोरोना बेकाबू हो रहा है। यहां गुरुवार को 2 लाख 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी टोक्यो में ही 20,735 मामले सामने आए। पूरे देश में 334 मौतें हुई। अब भी कोरोना से संक्रमित 650 मरीजों की हालत गंभीर है।

जर्मनी-स्वीडन: यात्रियों को दिखानी होगी नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट
चीन में बढ़ते कोरोना के बीच जर्मनी और स्वीडन ने भी वहां से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट कंपलसरी कर दी है। जर्मनी हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- चीन से आने वाले हर यात्री को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग भी की जाएगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन जरूरी कर दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन जरूरी कर दिया है।

दुनिया में 66 करोड़ 68 लाख से ज्यादा मामले
कोरोना worldometer के मुताबिक, दुनिया में अब तक 66 करोड़ 68 लाख 88 हजार 333 मामले सामने आ चुके हैं। 11 जनवरी 2020 को चीन के वुहान में 61 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। ये दुनिया में कोरोना से होने वाली पहली मौत थी। इसके बाद मौत का सिलसिला बढ़ने लगा। अब तक 67 लाख 4 हजार 337 मौतें हो चुकी हैं।

अब तक 17 देशों ने चीन के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध
चीन से आने वाले यात्रियों पर स्वीडन, जर्मनी, मलेशिया, कतर, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मोरक्को, फ्रांस, ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जापान, इजराइल, भारत, इटली और साउथ कोरिया ने प्रतिबंध लगाए हैं। यहां चीन से आने वाले यात्रियों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। मोरक्को ने तो चीन के यात्रियों को बैन ही कर दिया है। ताइवान ने भी चीन से आने वालों के लिए कोविड टेस्टिंग कंपलसरी की है। पाकिस्तान और फिलीपींस भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थाईलैंड और न्यूजीलैंड ने कोई भी प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES