इंडियन प्रीमियर लीग की अधिकांश फ्रेंचाइजी विमेंस प्रीमियर लीग की टीमों को खरीदने में रुचि दिखा रही हैं। WIPL का पहला सीजन इस साल IPL से पहले खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला IPL की टीमों को बेचने के लिए मंगलवार को टेंडर निकाल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ने WIPLमें टीमें खरीदने में रुचि दिखाई है।
मार्च से शुरू होगा महिला IPL
महिला IPLयानी विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग मार्च 2023 में आयोजित होगी। 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। विमेंस IPL का पहला सीजन 2 वेन्यू पर खेला जाएगा। 22 मैचों के इस मेगा इवेंट में हर टीम के पास 18 प्लेयर होंगे। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 6 रखी गई है। पांच खिलाड़ी से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।
IPL फ्रेंचाइजियों ने साउथ अफ्रीकी लीग में भी खरीदे हैं टीमें
साउथ अफ्रीका में इस साल शुरू होने वाले टी-20 लीग के सभी 6 टीमों को IPLफ्रेंचाइजियों के मालिक ने खरीदे हैं। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने टीम खरीदी है।
कारवां फॉर्मेट में होंगे मैच
विमेंस IPL कारवां फॉर्मेट में हो सकता है। कारवां फॉर्मेट यानी एक ही शहर में वहां होने वाले सारे मैच खेले जाएंगे। फिर वहां से दूसरे शहर के लिए सारी टीमें रवाना होंगी। कोविड के दौरान 2021 में इसी तरह से IPL हुआ था। जब IPL टीमें UAE गई थी। टूर्नामेंट के सारे मैच 2 वेन्यू पर होंगे। पहला हाफ एक जगह और दूसरा हाफ दूसरे वेन्यू पर खेला जाएगा।