Destinations For Solo Travel:आज हम आपको बता रहे हैं सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं दुनियाभर के ये 5 खूबसूरत देश

Destinations For Solo Travel आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 देशों के बारे में जहां आप अकेले ट्रेवल कर सकती हैं। ये देश महिलाओं के लिए सुरक्षित होने के साथ बेहद खूबसूरत भी हैं। तो आइए जानें इस जगहों के बारे में।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Destinations For Solo Travel: क्या आप सालों से अकेले ट्रेवल करना चाह रही हैं? तो साल आप इस सपने को सच कर सकती हैं। अकेले सफर करने के कई फायदे हैं, इसमें आपके पास अपने हिसाब से और अपनी मर्ज़ी से प्लान बनाने की आज़ादी होती है। आज हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में जो न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित भी हैं।

नीदरलैंड्स

jagran

अकेले ट्रेवल करने के लिए नीदरलैंड्स सबसे बेस्ट जगह है। यहां घूमना न सिर्फ आसान है, बल्कि यहां भाषा की भी कोई दिक्कत नहीं होगी। यहां के लोग काफी फ्रेंडली हैं और आपको ठहरने के लि कई होस्टल भी मिल जाएंगे। नीदरलैंड की सैर के लिए अप्रैल का महीना बेस्ट है। एम्सटर्डम की सड़कों पर आप साइकिल से घूम सकती हैं, साथ ही यहां के ट्यूलिप के खेत भी ज़रूर देखें।

ऑस्ट्रिया

jagran

अगर आप कला और संस्कृति की चाहने वाली हैं, तो ऑस्ट्रिया आपके लिए पर्फेक्ट है। आपको यहां अकेले घूमने में भी दिक्कत नहीं आएगी, क्योंकि यहां के लोग गर्मजोशी से मिलते हैं और मददगार हैं। स्पोर्ट्स एडवेंचर के लिए भी यह जगह अच्छी है।

जापान

jagran

अगर आप अकेले ट्रिप पर जाना चाह रही हैं, तो जापान खूबसूरत होने के साथ घूमने के लिहाज़ से बेहतरीन भी है। बुलेट ट्रेन्स से लेकर अलग-अलग आइलैंड की सैर तक, यहां देखने के लिए काफी कुछ है। जापान को महिला यात्रियों के लिए दुनिया में सबसे सुरक्षित जगहों में से एक माना जाता है।

न्यूज़ीलैंड

jagran

अगर आप अकेले सफर कर रही हैं और खूब मस्ती भी चाहती हैं, तो आपको न्यूज़ीलैंड को चुनना चाहिए। यहां की हसीन वादियां आपके दिल को खुश कर देंगी। जापान की तरह न्यूज़ीलैंड भी महिलाओं के लिए सुरक्षित देश माना जाता है। यहां के लोग आपको बेवजह परेशान नहीं करेंगे।

स्कॉटलैंड

jagran

स्कॉटलैंड जैसी खूबसूरती आपको शायद ही कहीं और देखने को मिलेगी। आपके लिए यहां अकेले सफर करना भी काफी मज़ेदार होगा। अकेले ट्रेवल करने के लिए स्कॉटलैंड सुरक्षित और खूबसूरत देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    मुंबई में 25वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट:3 जख्मी बाहर आ गए; 20 साल का युवक फंसा रहा, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
    January 5, 2023
    हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:पानीपत में चल रहे राहुल गांधी; रास्ते में लोगों से बातचीत, ढाई घंटे देरी से शुरू हुई यात्रा
    January 6, 2023