हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के विवाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुप्पी ने तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे विवाद में कहा कि महिला कोच अनर्गल बयान दे रही है। आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता उसकी पुलिस छानबीन करती है। इसके बाद ही यह सिद्ध होता है कि जो आरोप लगाए गए हैं वह सही है या नहीं।
खट्टर ने इतना जरूर कहा कि मंत्री को खेल विभाग से हटा दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा पुलिस की टीम भी तथ्यों को पता लगाने में जुटी है। उसके बाद जो भी सामने आएगा, उस हिसाब से कार्रवाई करेंगे।
जांच पर सवाल न हों, इसलिए खेल विभाग से हटाया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि पूरे मामले की हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच चाहती है। इसलिए उनसे खेल विभाग वापस ले लिया है। खेल विभाग के नाते एक विषय जा सकता है कि निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है। इसलिए उनको वहां से हटा दिया गया है। जांच ठीक से हो जल्द ही पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जांच की जो भी रिपोर्ट आएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला कोच बोली- मंत्री पद क्यों नहीं छोड़ा?
जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अभी सिर्फ खेल विभाग ही छोड़ा है। मंत्री वह अभी भी हैं। खेल विभाग के कुछ अधिकारी और खिलाड़ी मेरा साथ दे रहे हैं, जिन्हें संदीप सिंह धमका रहे हैं। जबकि उन्हें नैतिकता के आधार पर सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
महिला कोच इस मामले में गृह मंत्री अनिल विज से मिली। विज ने मुख्यमंत्री और संदीप सिंह से बात करने का भरोसा दिया था।
10 दिन की ली छुट्टी
जूनियर महिला कोच ने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दस दिन का अवकाश ले लिया है। पीड़िता का कहना है कि लड़ाई लंबी है, इसके साथ ही अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए वह हर तरह से तैयार रहना चाहती है। महिला कोच ने बताया कि विवाद से जुड़े सभी सबूत उसने जुटा लिए हैं, कुछ पुलिस को सौंप दिए हैं। कुछ अभी बाकी हैं, जो जल्द ही पुलिस को सौंप दिए जाएंगे। उनकी छुट्टी भी मंजूर हो गई है।
हरियाणा पुलिस की जांच पर सवाल
महिला कोच ने कहा कि हरियाणा पुलिस के द्वारा जांच के लिए बनाई गई कमेटी पर उसे संदेह है। इसकी वजह यह है कि जब घटनास्थल चंडीगढ़ है तो वह चंडीगढ़ पुलिस की जांच पर ही भरोसा करेगी। उसने कहा कि हरियाणा पुलिस की ओर से उसे बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि वह सिर्फ चंडीगढ़ पुलिस की जांच में शामिल होगी।
ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणा की महिला कोच के पिता बोले:ट्रांसफर के बाद परेशान थी बेटी, संदीप सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त कर सजा मिले
हरियाणा की महिला कोच के पिता ने मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। उनका कहना है कि ट्रांसफर के बाद ही बेटी परेशान थी। हालांकि उसके साथ क्या हुआ? इसका पता उन्हें भी प्रेस कान्फ्रेंस के बाद ही चला
हरियाणा खेल मंत्री के विभाग छोड़ने की INSIDE STORY:आरोप वाले दिन ही विभाग छोड़ने को कहा, संदीप खारिज करते रहे; केस के बाद बहाना नहीं बचा
हरियाणा में जूनियर महिला एथलीट कोच के आरोपों से घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह को आरोप के पहले ही दिन विभाग छोड़ने को कहा गया था। सरकार चाहती थी कि विपक्ष को हावी होने का मौका न दें। वहीं यह भी उदाहरण पेश करें कि आरोप के साथ ही मंत्री ने विभाग छोड़ दिया