हरियाणा में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई:24 घंटे में 6 हजार टेस्ट लिए गए; गुरुग्राम में मिले 3 नए केस, 19 एक्टिव मामले
December 28, 2022
सर्कस के फ्लॉप होने से रणवीर का करियर मुश्किल में:ट्रेड एक्सपर्ट्स बोले- रणवीर ओवरएक्सपोस्ड हैं
December 28, 2022

रेवाड़ी में साढ़े 52 लाख का घोटाला:विकास कार्यों के नाम पर पंचायत फंड में लगाया चूना; 2 पूर्व सरपंच सहित कई पर FIR

हरियाणा के रेवाड़ी जिला स्थित गांव लौधाना पंचायत फंड में साढ़े 52 लाख रुपए का घोटाला सामने आया है। धारूहेड़ा BDPO ने कसौला थाना पुलिस को शिकायत भेजकर 2 पूर्व सरपंच के अलावा ग्राम सचिव सहित कुछ अन्य लोगों पर FIR दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव लौधाना में पिछले कुछ सालों में काफी सारे विकास कार्य हुए। जिन्हें लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने पूर्व सरपंच पिंकी देवी व उनके पति सहित अन्य लोगों पर पंचायत फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई।

DC के आदेश पर हुई जांच
इसके बाद रेवाड़ी DC ने मामले की जांच बावल SDM को सौंपी। वर्ष 2020 में इसकी जांच शुरू हुई। जांच के दौरान पंचायत लौधाना के रिकॉर्ड और गांव में हुए विकास कार्यों की जांच की गई। साथ ही धारूहेड़ा BDPO ने भी अपने स्तर पर जांच की।

साढ़े 52 लाख रुपए का गबन पाया गया
जांच के दौरान अधिकारियों की टीम गांव में भी पहुंची। इसके साथ ही शिकायत करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए गए। आरोप था कि गांव में सोलर लाइटें, पाइप डालने के अलावा अन्य विकासकार्यों में लागत से अधिक का सामान खरीदा गया। फर्जी बिल बनाए गए और उनका भुगतान भी कर दिया। रिकॉर्ड के अनुसार 52 लाख 62 हजार रुपए का गबन पाया गया।

इन लोगों पर हुई FIR
धारूहेड़ा BDPO ने जांच पूरी होने के बाद इसके संबंध में कसौला थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने BDPO की शिकायत पर पूर्व सरपंच पिंकी देवी लौधाना, उनके पति नवल सिंह, गांव संगवाड़ी के पूर्व सरपंच विनोद कुमार, ग्राम सचिव संजय कुमार व अजय कुमार तथा के अलावा बैंक कर्मचारी, यश इंडस्ट्रीज रेवाड़ी, जैन हार्डवेयर रेवाड़ी, जैन पाइप स्टोर रेवाड़ी, तन्मय इंजीनियरिंग भिवाड़ी, सोलर वे मार्किटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रेवाड़ी के अलावा अन्य फर्म पर मिलीभगत कर साढ़े 52 लाख रुपए पंचायत फंड का गबन करने का मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES