कोरोना की नेजल वैक्सीन 325 रुपए में लगेगी:प्राइवेट अस्पताल में 800 रुपए देने होंगे, जनवरी के आखिरी हफ्ते से मिलेगी
December 27, 2022
सलमान अपनी पहली फिल्म फ्लॉप होने की दुआ मांगते थे:कभी पतली टांगे छिपाने के लिए पैंट के अंदर पहनते थे लड़कियों की 6 लेगिंग्स
December 27, 2022

रोहतक में 5 हजार रिश्वत लेता क्लर्क गिरफ्तार:प्रॉपर्टी आइडी की श्रेणी बदलने के लिए मांगे, नगर निगम ने किया सस्पेंड

हरियाणा के रोहतक में नगर निगम का क्लर्क 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया है। पीड़ित पक्ष द्वारा इस घटना की वीडियो भी बनाई गई। वहीं मौके पर पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी क्लर्क अपनी जेब से पैसे निकालकर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है।

नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंचे रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन व अन्य व्यापारी

नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर के पास शिकायत लेकर पहुंचे रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन व अन्य व्यापारी

इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर महेश कुमार ने रिश्वत लेते हुए पकड़े गए क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी क्लर्क पहले भी सस्पेंड हो चुका है। हालांकि उस समय आरोप रिश्वत का नहीं था। उस दौरान काम में लापरवाही के कारण सस्पेंड किया गया था। वहीं घटना के बाद जमकर हंगामा भी हुआ।

रिश्वत लेने की आ रही थी शिकायतें
रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव एवं हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी काम करने के लिए रिश्वत मांगने की कई बार शिकायतें आ रही थी। जिसकी उन्होंने अधिकारियों को शिकायत की। वहीं अधिकारियों के साथ मिलकर रिश्वतखोर कर्मचारी को रंगेहाथों पकड़ने का प्लान बनाया।

रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन व अन्य व्यापारी

रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन व अन्य व्यापारी

5 हजार मांगी रिश्वत
उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी के काम ऑनलाइन किए जाते हैं। एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी आईडी की फाइल ऑनलाइन कर दी, लेकिन उसकी फाइल पर कार्य नहीं हुआ। उल्टा उससे क्लर्क संदीप ने काम करवाने के लिए 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। जिसके कारण पीड़ित ने इसकी सूचना हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन को दी।

नोटों की करवाई फोटो कॉपी
इसके बाद गुलशन निजावन ने 500-500 के नोट से 5 हजार रुपए किए। उन नोट की फोटो कॉपी भी करवाई। इसके बाद रिश्वत देने के लिए रुपए लेकर पीड़ित पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लर्क ने पीड़ित का काम करने के लिए 5 हजार रुपए लिए और अपनी जेब में डाल लिए।

पैसे फेंकते हुए सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी

पैसे फेंकते हुए सीसीटीवी में दिख रहा आरोपी

सीसीटीवी में पैसें फेंकते हुए कैद
शिकायतकर्ता गुलशन ने बताया कि वह इस पूरी मामले को वीडियो में कैद कर रहा था। जैसे ही आरोपी क्लर्क को पता चला तो उसने पैसे जेब से निकालकर फेंक दिए। पैसे फेंकते हुए आरोपी क्लर्क सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है। जिसके बाद घटनास्थल पर काफी समय तक हंगामा भी होता रहा।

नगर निगम के हवाले किया
शिकायत गुलशन ने कहा कि उन्होंने आरोपी को नगर निगम के हवाले कर दिया। वहीं अधिकारियों को इसकी पहले ही जानकारी दी जा चुकी थी। साथ ही नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर को लिखित में भी शिकायत दी गई है। जिसमें आरोपी क्लर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

आरोपी क्लर्क संदीप

आरोपी क्लर्क संदीप

क्लर्क बोला- उसे फंसाया गया
आरोपी क्लर्क संदीप ने कहा कि उसे रिश्वत लेने के झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है, जबकि उसने रिश्वत नहीं ली। उसकी जेब में जबरन रुपए डाले गए हैं। जो उसे पता लगने के बाद पैसों को फेंक भी दिया। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सभी झूठे हैं और गुलशन द्वारा रंजिश रखते हुए यह सब किया जा रहा है।

नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर महेश कुमार

नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर महेश कुमार

क्लर्क को किया सस्पेंड
नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर महेश कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी की कैटेगरी बदलने के नाम पर 5 हजार रुपए रिश्वत लेने का मामला सामने आया था। इसकी गंभीरता को देखते हुए क्लर्क को सस्पेंड कर दिया। वहीं जांच की जा रही है। इस तरह के मामलों की रोकथाम के लिए तुरंत कार्रवाई की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES