अमेरिका में बर्फ पर पोलो की वर्ल्ड चैम्पियनशिप:बच्चों की टीम ने अपने पेरेंट्स की टीम को हराया
December 26, 2022
लोन फ्रॉड मामले में CBI ने अरेस्ट किया, पहले चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को कस्टडी में लिया था
December 26, 2022

शेयर बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी:सेसेंक्स करीब 400 अंक मजबूत हुआ; टाटा मोटर्स, SBI के शेयरों में 2% की तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (26 दिसंबर) को शेयर बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी देखी जा रही है। सेसेंक्स 400 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ एक बार फिर 60,000 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी हरे निशान करीब 120 अंक चढ़कर 17900 के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हु्आ था।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी है। 3 में गिरावट का रुख है। इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईटीसी करीब 2% चढ़े है। सनफार्मा में 1% से ज्यादा की गिरावट है। नेस्ले और भारती एयरटेल में मामूली गिरावट है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का PSU बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.88% चढ़ा है।

कोरोना के डर से बीते हफ्ते टूटा था बाजार
कोरोना के डर से बीते हफ्ते बाजार काफी ज्यादा टूटा था। BSE का मार्केट कैप 7 ट्रेडिंग सेशन में करीब 19 लाख करोड़ रुपए घटकर 272.12 लाख करोड़ पर आ गया। 14 दिसंबर को ये 291.25 लाख करोड़ था। अकेले शुक्रवार को, निवेशकों की वेल्थ में 8.43 लाख करोड़ की कमी आई है। पिछले सत्र में मार्केट कैप 280.55 करोड़ था।

शेयर बाजार में हफ्ते के 5वें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (23 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली थी। बाजार में लगातार चौथे दिन यह गिरावट आई थी। सेंसेक्स 980 अंक टूटकर 59,845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 320 अंक गिरकर 17,806 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES