आलिया भट्ट ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज:भट्ट-कपूर फैमिली के साथ की पार्टी,
December 26, 2022
पौष महीने की सप्तमी 29 को:इस तिथि पर उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने और पूजा करने से दूर होती हैं परेशानियां
December 26, 2022

जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखे पापा बोनी कपूर:अनिल कपूर के बर्थडे पार्टी में आए शिखर, पैपराजी के सामने एक साथ दिए पोज

24 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर अनिल के बर्थडे की फोटोज बेहद सुर्खियों में हैं। हालांकि अनिल के बर्थडे से ज्यादा चर्चा जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की हो रही है। दरअसल इस पार्टी में शिखर शामिल हुए थे, इस दौरान वो जान्हवी के पापा बोनी कपूर के साथ स्पॉट किए गए। इतना ही नहीं बोनी ने मीडिया के सामने उनके साथ पहली बार पब्लिक अपीयरेंस भी दिया।

मीडिया के सामने जान्हवी और शिखर ने बनाई दूरी
इस दौरान बोनी कपूर पर्पल कलर के कुर्ते- पजामे में दिखाई दिए, वहीं शिखर ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम में थे। दोनों को एक साथ पोज देते देखकर लोग ये कयास लगा रहे हैं कि जान्हवी ने अपने पिता को शिखर पहाड़िया से इंट्रोड्यूज करा दिया है। पार्टी में जान्हवी भी पहुंची थीं, हालांकि उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फोटो नहीं खिंचाई। पार्टी में जान्हवी के अलावा खुशी, अंशुला, शनाया कपूर और सोनम को भी स्पॉट किया गया।

जान्हवी के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं शिखर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें जान्हवी और शिखर कुछ साल पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, एक बार फिर उन्हें साथ में स्पॉट किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले जान्हवी मालदीव ट्रिप पर गई थीं। फैंस का दावा है कि शिखर भी उनके साथ मालदीव गए थे, क्योंकि उन्होंने सेम बैकग्राउंड से अपनी सिंगल तस्वीर शेयर की थी। दोनों ने मालदीव में सेम लोकेशन से तस्वीर शेयर की थीं। इसके अलावा शिखर जान्हवी के साथ पिछले हफ्ते दिल्ली में एक स्टोर लॉन्च पर पहुंचे थे। उस दौरान दोनों का स्पॉटेड वीडियो बेहद सुर्खियों में रहा था। इतना ही नहीं रिलेशनशिप के कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं, क्योंकि शिखर आए दिन जान्हवी के पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES