पौष महीने की सप्तमी 29 को:इस तिथि पर उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने और पूजा करने से दूर होती हैं परेशानियां
December 26, 2022
AUS-द. अफ्रीका, PAK- न्यूजीलैंड टेस्ट आज से:दोनों से 6 स्थिति बनेंगी, जानें टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत पर क्या असर होगा
December 26, 2022

ग्रह गोचर:बुध मकर राशि में वक्री होकर लौटेगा धनु में, इससे जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और धन लाभ भी

28 दिसंबर, बुधवार को सुबह करीब 6 बजे बुध धनु राशि छोड़कर मकर में प्रवेश करेगा। इसके तीन दिन बाद फिर धनु राशि में लौटेगा। ये राशि परिवर्तन कई अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। इससे बिजनेस और धन बढ़ेगा। कई लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। वहीं, कुछ लोगों की सेहत में भी सुधार होगा।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि बुध ग्रह अभी तक धनु में सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहा था। लेकिन तीन दिन के लिए धनु से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करेगा। जिससे बुधादित्य शुभ योग भंग हो जाएगा। लेकिन महीने के आखिरी में वक्री होकर ये ग्रह फिर धनु राशि में आ जाएगा।

बुध को तर्क शक्ति का ग्रह माना जाता है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में अच्छा फायदा मिलता है। बुध का गोचर मकर राशि में होने से कुछ लोगों के लिए नौकरी, व्यापार, धन वृद्धि आदि के योग बन रहे हैं। मकर राशि में 28 दिसंबर को ये ग्रह वक्री होगा। इसके बाद 18 जनवरी को फिर मार्गी यानी सीधी चाल से चलने लगेगा।

12 राशियों पर बुध के गोचर का ऐसा होगा असर

शुभ: धनु सहित 7 राशियों के लिए
मकर राशि में बुध के वक्री होने से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

अशुभ : तुला और मकर राशि
बुध की चाल में बदलाव होने से तुला और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन तीन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

सामान्य : कर्क, कन्या और कुंभ राशि
बुध की चाल बदलने से कर्क, कन्या और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन तीन राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES