महंगाई से निपटने की रणनीति:ढाई साल में आरबीआई ने दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदा
December 24, 2022
दुनिया में कोरोना का खतरा:चीन में 24 घंटे में 3.7 करोड़ मरीज मिले, सड़कों पर रस्सी बांधकर ड्रिप लगाई जा रही
December 24, 2022

यूक्रेन में रूस चला रहा बुलडोजर:मारियुपोल थिएटर में पहले बम दागकर ली 600 जान, अब अपराध छुपाने के लिए उसे तोड़ रहा

रूस का प्रशासन यूक्रेन में किए अपने वॉर क्राइम यानी युद्ध अपराधों को छुपाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहा है। यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि मार्च में मारियुपोल थिएटर पर हवाई हमला कर रूस ने 600 लोगों की जान ली थी। अब उसकी जांच से बचने के लिए उसे बुलडोजर से पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि उसका कोई सबूत न बच सके।

कई रूसी और युक्रेनी वेबसाइट ने मरियुपोल थिएटर तोड़े जाने के वीडियो रिलीज किए हैं। इसमें भारी भरकम मशीनों के साथ वहां का रूसी प्रशासन थिएटर को तोड़ता हुआ देखा जा सकता है। यूक्रेन के कल्चर मिनिस्टर अलेक्जेंडर कचेंको ने फेसबुक पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बुलडोजर चलते हुए फोटो शेयर की और लिखा मारियुपोल थिएटर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।

यूक्रेन ने मरियुपोल थिएटर को तोड़ते हुए बुल्डोजर की वीडियो शेयर की है।

यूक्रेनी लाशों पर नया थिएटर बनाएगा रूस
यूक्रेन के मेयर एंड्रयूस्केंको ने रूस पर आरोप लगाया है कि वो कई सौ लोगों की लाशों पर अब नया थिएटर बनाने की तैयारी कर रहा है। मारियुपोल थिएटर के सिर्फ मेन गेट को पहले के जैसा रखा जाएगा। बाकी का नया ढांचा रूस अपने मुताबिक खड़ा करेगा। पिछले महीने ही रूस ने मलबे के चारों और एक दीवार खड़ी कर दी थी। जिस पर रूस के कलाकारों की तस्वीरें लगाई गई थीं।

रूसी हमले से पहले का मारियुपोल थिएटर और हमले के बाद

रूसी हमले से पहले का मारियुपोल थिएटर और हमले के बाद

सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद बनाया गया था मारियुपोल ड्रामा थिएटर
यूक्रेन के डोंटेस्क इलाके में जिस मारियुपोल ड्रामा थिएटर को रूस तोड़ रहा है उसे सोवियत यूनियन के समय ही बनाया गया था। यूक्रेनियन इस्टिट्यूट के मुताबिक यह साल 1956 से 1960 के बीच बना था। मारियुपोल के बड़े ऑडिटोरियम में 800 लोगों के बैठने की जगह थी। इसे सोवियत यूनियन के समय बनी बड़ी इमारतों में गिना जाता था।

मारियुपोल में 10,300 नई कब्र खोदी गईं
इसी महीने न्यूज एजेंसी AP ने सैटेलाइट के जरिए पता किया था कि रूस के हमले के बाद मारियुपोल में 10,300 से ज्यादा कब्र खोदी जा चुकी हैं। वहीं BBC ने नवंबर में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें बताया गया था कि रूस मारियुपोल की तबाह हो चुकी इमारतों से मरे हुए यूक्रेनी लोगों के शव निकालकर उन्हें दफना रहा है।

यूक्रेन के लोगों ने रूस की सेना को थिएटर के दोनों तरफ 'बच्चे' लिखकर मैसेज देने की कोशिश की थी यहां सिर्फ आम लोग हैं इस पर हमला न करें

यूक्रेन के लोगों ने रूस की सेना को थिएटर के दोनों तरफ ‘बच्चे’ लिखकर मैसेज देने की कोशिश की थी यहां सिर्फ आम लोग हैं इस पर हमला न करें

बचने के लिए थिएटर के दोनों तरफ रूसी भाषा में लिखा था ‘बच्चे’
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रूस की सेना मारियुपोल में घुसी तो लोगों ने हवाई हमलों से बचने के लिए थिएटर में शरण ली थी, इनमें कई बच्चे भी शामिल थे। रूस की सेना उस पर हमला न करे इसके लिए दोनों तरफ रूसी भाषा में ‘बच्चे’ लिख दिया गया। फिर भी रूस ने थिएटर पर 16 मार्च 2022 को करीब 10 बजे 500 किलो के दो बम दाग दिए। इस दौरान थिएटर में 1200 के करीब लोग थे। जिनमें से करीब 600 लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES