गुरु रंधावा ने मनाया को-स्टार सई मांजरेकर का जन्मदिन:वीडियो में दिखी सई-गुरु की क्यूट केमिस्ट्री, यूजर्स बोले-
December 24, 2022
सोमवार को 2022 का अंतिम गणेश चतुर्थी व्रत:26 दिसंबर को गणेश पूजा के बाद करें शिव जी का अभिषेक,
December 24, 2022

पठान के गाने पर सटीक बैठा बादशाह फिल्म का गाना:सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ये तो कमाल कर दिया,

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ गुरुवार को रिलीज हो गया। रिलीज के बाद से ही इसे दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस में इस गाने को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस गाने को लेकर नए-नए रीमिक्स भी बनाए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर oye ankit नाम के शख्स ने इस गाने को सिंक करके रीमिक्स वर्जन बनाया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है।

बादशाह फिल्म के गाने से किया गया सिंक

दरअसल क्रिएटर ने शाहरुख की 1999 में आई फिल्म बादशाह के फेमस गाने ‘वो लड़की जो सबसे अलग है’ वाले गाने को सिंक करके ‘झूमे तो पठान’ पर लगाया है। वीडियो को देखकर लोगों का कहना है ये रीमिक्स वर्जन ओरिजिनल से भी बेहतर है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो पूरी तरह से वायरल हो चुका है और इसे लेकर कई तरह के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ‘ऐसा लगता है कि इस वीडियो के लिए ही ये रीमिक्स बनाया गया था।’

एक ने लिखा, ‘पठान के ओरिजिनल गाने से बेहतर है।’

वहीं एक ने लिखा, ‘मैं इस गाने को ओरिजिनल वाले से ज्यादा सुनना पसंद करूंगा।’

झूमे तो पठान को मिल चुके हैं 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

झूमे तो पठान सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है। बेशरम रंग की तरह ये भी गाना रिलीज होते ही हिट हो गया है। इस गाने में भी शाहरुख यूरोप की सड़कों पर शर्टलेस घूम रहे हैं। गानें में दीपिका का भी हमेशा की तरह ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

चार साल बाद पठान से कमबैक कर रहे हैं शाहरुख

शाहरुख खान पठान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर लीड चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। वो अंतिम बार 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इन चार सालों में उन्होंने ब्रह्मास्त्र, लाल सिंह चड्ढा और रॉकेट्री जैसी फिल्मों में कैमियो किया था।

अब पठान के साथ शाहरुख एक धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख और दीपिका के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

रिलीज से पहले विवादों में है फिल्म

रिलीज से पहले पठान काफी विवादों में है। फिल्म के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ से कंट्रोवर्सी हो गई थी। दरअसल गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। ऐसे में कई हिंदू संगठनों ने दीपिका के ड्रेस को लेकर आपत्ति जताई है। विरोध करने वालों का कहना है कि अगर गानें में बदलाव नहीं किया गया तो वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES