पौष मास अमावस्या आज:शुक्रवार को पूजा-पाठ, धूप-ध्यान के साथ ही राशि अनुसार करें अलग-अलग चीजों का दान
December 23, 2022
IRCTC Tour Package: फैमिली के साथ इन जगहों पर करें न्यू ईयर मनाने की प्लानिंग, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
December 23, 2022

Honeymoon Destinations: हनीमून सेलिब्रेट करने की हैं प्लानिंग, तो कम बजट में ये हैं खूबसूरत डेस्टिनेशन

Honeymoon Destinations अगर आप हिल स्टेशन का चयन करना चाहते हैं तो विंटर सीजन में कुर्ग परफेक्ट हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन कर्नाटक में है। इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। बड़ी संख्या में कपल्स अपना हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए कूर्ग आते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honeymoon Destinations: शादी के सीजन में खरमास की वजह से मांगलिक कार्य पर अल्प विराम लगा है। खरमास समाप्त होने के बाद मांगलिक कार्य किए जाएंगे। इसके लिए फ़िलहाल शादी और सगाई पर विराम लगा है। हालांकि, जिन लोगों की शादी नवंबर और दिसंबर महीने में हुई है। वे अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर हैं। कई कपल्स अगले महीने यानी जनवरी महीने में हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी जनवरी महीने में हनीमून पर जाना चाहते हैं, तो कम बजट में इन खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

अल्लेप्पी

विंटर सीजन में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है। बर्फबारी पसंद करने वाले लोगों के लिए तो उत्तर भारत में कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं। हालांकि, विंटर में समर सीजन का आनंद उठाने के लिए आप अल्लेप्पी जा सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन केरल में स्थित है। अल्लेप्पी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक केरल घूमने आते हैं। आप अल्लेप्पी को अपना हनीमून डेस्टिनेशन बना सकते हैं। अल्लेप्पी में लग्जरी हाउसबोट की सेवा उपलब्ध हैं।

कूर्ग

अगर आप हिल स्टेशन का चयन करना चाहते हैं, तो विंटर सीजन में कुर्ग परफेक्ट हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन कर्नाटक में है। इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। बड़ी संख्या में कपल्स अपना हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए कूर्ग आते हैं। यहां खाने-पीने समेत ठहरने की उचित व्यवस्था है। आप अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए कूर्ग का चयन कर सकते हैं।

वर्कला

दक्षिण भारत में कई हनीमून डेस्टिनेशन हैं। इनमें एक वर्कला है। यह खूबसूरत शहर केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में हैं। तिरुवनंतपुरम से 51 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में वर्कला स्थित है। वहीं, तिरुवनंतपुरम  एयरपोर्ट से वर्कला की दूरी 55 किलोमीटर है। आप यहां वर्कला बीच, कपिल झील, वर्कला सुरंग और अन्जेंगो किला घूमने जा सकते हैं। वहीं, देव दर्शन के लिए शिवगिरी मठ और सरकारा देवी मंदिर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES