राहुल गांधी की हाफ बाजू टी शर्ट पर सियासत:हरियाणा के मंत्री ने पूछा- ऐसी कौन सी दवाई खाते हैं, जो ठंड नहीं लगती
December 23, 2022
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं गौहर खान:अवॉर्ड शो में चेहरे पर साफ नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो
December 23, 2022

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल गांधी के यात्रा रोकने से इनकार के बाद कांग्रेस का फैसला, कल से सभी यात्री मास्क पहनेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल से सभी यात्री मास्क पहनेंगे। शुक्रवार को फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसकी घोषणा की। यात्रियों को कोरोना का खतरा देखते हुए यह फैसला लिया गया।

उन्होंने कहा कि आज हमारे पास सिर्फ 250 ही मास्क थे, लेकिन कल सभी के लिए मास्क मगाएं गए हैं, जिसके बाद यात्रा में शामिल हर यात्री के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।

इससे पहले राहुल गांधी ने यात्रा रोकने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि मास्क पहनने को कहकर कोरोना की बहानेबाजी की जा रही है ताकि उनकी यात्रा रोक सकें। उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लेटर लिख यात्रा रोकने को कहा था।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के पहले फेज का आज तीसरा एवं अंतिम दिन है। यात्रा का नाइट स्टे फरीदाबाद में होगा। कल सुबह यात्रा दिल्ली चली जाएगी। वहां पर 2 जनवरी तक विश्राम होगा।

कांग्रेस MLA बोले- खट्‌टर सरकार ने फरीदाबाद में ब्लैकआउट किया
यात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद में सुबह 4 बजे से ब्लैकआउट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने यात्रा को विफल करने के लिए यह तरीका अपनाया है। लाइट न होने से लोगों के घरों में पानी नहीं आया, लेकिन लोग इन सबकी परवाह किए बगैर यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी की यात्रा का अपडेट्स

  • फरीदाबाद में राहुल की चाय पर चर्चा : फरीदाबाद में अचानक राहुल गांधी चाय पीने के लिए रुक गए। यात्रा रूट पर एक चाय की दुकान में राहुल ने चाय पी और सैंडविच भी खाया। इस दौरान राहुल ने दुकान के बाहर खड़े लोगों से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के हालात जाने और लोगों से उनकी जरूरत भी पूछी। वह चाय की दुकान पर लगभग 20 मिनट तक रुके।
  • फरीदाबाद में राहुल गांधी फरीदाबाद NIT से विधायक नीरज शर्मा के बाखल मोड़ स्थित दफ्तर पहुंचे। यहां पर यात्रा ने मॉर्निंग ब्रेक लिया है।
  • यहां से अब यात्रा शाम को बड़खल चौक की तरफ जाएगी। नाइट स्टे फरीदाबाद में होगा। सुबह यात्रा दिल्ली चली जाएगी।

दूसरे दिन की यात्रा के बाद राहुल गांधी ने क्या कहा…

कोविड बहाना… यात्रा नहीं रुकेगी, कश्मीर तक जाएंगे
नूंह जिले के घासेड़ा में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं।

राहुल गांधी को टॉर्च की रोशनी दिखाता यात्री।

राहुल गांधी को टॉर्च की रोशनी दिखाता यात्री।

हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी। कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को लेटर लिख कोरोना का खतरा बताते हुए यात्रा रोकने को कहा था।

प्रधानमंत्री जी, हर घर बेरोजगारी और गरीबी ही आपका विकास
प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की तरफ आ रहा ये जनसैलाब, महंगाई, बेरोज़गारी और नफ़रत के खिलाफ है। लोग साथ चल रहे हैं, गले मिल रहे हैं क्योंकि आज पूरे भारत की जनता इन सब से त्रस्त है।

हमारे विरोधियों ने भारत जोड़ो यात्रा की बहुत उपेक्षा की। पहले कहा कि यह समर्थन अगर केरल में मिला तो तमिलनाडु में नहीं मिलेगा, तमिलनाडु में मिला तो कर्नाटक में नहीं मिलेगा, दक्षिण में लोग आ गए मगर उत्तर में नहीं आएंगे। ये सारी बातें झूठी साबित हुईं।

पूरे भारत मे हमें बहुत स्नेह और समर्थन मिला। दक्षिण में जितना प्यार मिला, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान ने उसका प्रतिबिम्ब खड़ा कर दिया। अब हम हरियाणा में हैं – उसी प्यार, समर्थन और आशीर्वाद के साथ।

हम जनता का दर्द समझते हैं, उनकी परेशानियों से परिचित हैं, क्योंकि हमने उनका दुःख दर्द बांटा है, तभी ₹500 का गैस सिलेंडर, सरकारी नौकरी और मुफ़्त इलाज दे रहे हैं। आज हर एक भारतीय को ऐसी सुविधाओं की ही ज़रूरत है।

आज देश के 100 में 42 युवा बेरोज़गार हैं। महंगाई के कारण लोगों के घर के चूल्हे बुझ रहे हैं। क्या ‘हर घर बेरोज़गारी, हर घर गरीबी’ ही आपका ‘विकास’ है?।

नूंह में यात्रा के दौरान महिला से आशीर्वाद लेते राहुल गांधी।

नूंह में यात्रा के दौरान महिला से आशीर्वाद लेते राहुल गांधी।

हर दुआ असर कर रही है…
हर दुआ असर कर रही है, हर आशीर्वाद से बल मिल रहा है। यात्रा लंबी है, और ये भी नहीं कह सकते आसान है, न मेरे लिए न मेरे सहयात्रियों के लिए। मगर देशवासियों का इतना प्यार हमारी ताकत बन गया है जो पैरों को स्फूर्ति दे रहा है और मन को शक्ति।

नूंह जिले में यात्रा के दौरान तिलक लगाकर राहुल गांधी का स्वागत करती महिला।

नूंह जिले में यात्रा के दौरान तिलक लगाकर राहुल गांधी का स्वागत करती महिला।

हम PM की तरह नहीं मुकरेंगे
हम अतीत में नहीं जीते, वर्तमान की बात करते हैं और भविष्य पर निगाह रखते हैं। हम आपसे किया हर वादा निभाएंगे। प्रधानमंत्री की तरह नहीं, जो अपनी कही हर बात से मुकर जाते हैं, और फिर लोगों और सवालों से नज़रें चुराते हैं।

घासेड़ा में महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाते राहुल गांधी।

घासेड़ा में महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाते राहुल गांधी।

नफऱत की हर दीवार तोड़ेंगे
भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के घासेड़ा गांव पहुंची। अद्भुत इतिहास है इस क्षेत्र का जिसका भारत के स्वतंत्र राष्ट्र बनने में एक बड़ा महत्व है। महात्मा गांधी ने इसी गांव से आज़ादी के समय, पूरे देश से सर्वधर्म समभाव की अपील की थी। यह इच्छा जताई थी कि भविष्य का भारत हर उस नागरिक को अपनाएं जो इस देश की मिट्टी से मोहब्बत करता है। यह प्रान्त हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है, जिसके आधार पर भारत में सौहार्द की स्थापना हुई।

भारत वह देश है जहां, महात्मा गांधी, पं नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आज़ाद जैसे नेताओं ने हर संघर्ष करते हुए, हिंसा और तानाशाही से जूझते हुए भी हमेशा प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने भी नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोली थी। आज हम वही प्रतिज्ञा, वही सीख ले कर भारत की यात्रा कर रहे हैं, नफऱत की हर दीवार तोड़ कर देश को प्यार से जोड़ने के लिए।

राहुल गांधी की हाफ बाजू टी शर्ट पर सियासत:हरियाणा के मंत्री ने पूछा- ऐसी कौन सी दवाई खाते हैं, जो ठंड नहीं लगतीभारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी की हाफ बाजू टीशर्ट पर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी इस वक्त हरियाणा में हैं। यह देख हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने टीशर्ट पर सवाल पूछे हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा – ‘ मैं जहां-जहां जाता हूं, वहां एक चीज का सवाल जरूर पूछते हैं। सर्दी के मौसम में ऐसी कौन सी दवाई राहुल जी खाते हैं, एक टीशर्ट में उन्हें ठंड नहीं लगती 

राहुल बोले- नहीं रुकेगी भारत जोड़ो यात्रा:कोरोना को बताया सरकार का बहाना

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी 

हरियाणा में गांधी ग्राम पहुंचे राहुल गांधी:बोले- किसी से डरना नहीं है; 1947 में महात्मा गांधी ने मुस्लिमों का पाकिस्तान पलायन रोका था

राहुल गांधी यहां कहा– अभी मैंने महात्मा गांधी की फोटो पर फूल रखे। उस समय भी हिंसा थी, वह तोड़ेंगे-हम जोड़ेंगे, सही नारा है। मगर अब हमें उसके आगे जाना होगा। हम तोड़ने नहीं देंगे। एक मैसेज मैं देना चाहता हूं, ये गांधी जो हैं, वह एक व्यक्ति थे, हमने इनके सामने फूल इसलिए डाले क्योंकि यह एक सोच थे 

भारत जोड़ो यात्रा का हर यात्री वैक्सीनेट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को केंद्र की चिट्ठी के बाद भारत जोड़ो यात्रा पर रोक लगाने को लेकर मचे घमासान पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हर यात्री वैक्सीनेट है 

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की तस्वीरें:राहुल गांधी को देखने कोई घर तो कोई मस्जिद की छत पर चढ़ा

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उन्हें देखने कोई घर तो कोई मस्जिद की छत पर चढ़ गया। इस दौरान नूंह शहर में राहुल गांधी ने बच्चों और महिलाओं से मुलाकात की। बच्चों से बात कर उन्हें टॉफियां बांटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES