21 दिसंबर का राशिफल:कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन, मिथुन राशि वालों को मिलेंगे उपलब्धि के मौके
December 21, 2022
Christmas 2022: करना चाहते हैं क्रिसमस सेलिब्रेशन को एन्जॉय, तो दिल्ली NCR की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं
December 21, 2022

Coldest Countries: इन 10 देशों में पड़ती है सबसे ज़्यादा ठंड, टूट जाते हैं बर्फबारी के सारे रिकॉर्ड

Coldest Countries इस वक्त दुनिया के ज़्यादातर देशों में ठंड का मौसम है। कही सिर्फ सर्द हवाएं लोगों को जमा देती हैं तो कहीं लगातार बर्फबारी से जीवन जैसे रुक जाता है। तो आइए दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में जानें जहां सबसे ज़्यादा सर्दी पड़ती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Coldest Countries: सर्दी का मौसम भले ही इस साल भारत में अभी तक अपने चरम पर न पहुंचा है, लेकिन दुनियाभर में ऐसे कई हैं, जहां इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो आइए जानें विश्व के ऐसी जगहों के बारे में जो ढके रहते हैं बर्फ की चादर से और जहां लगभग पूरे साल तापमान रहता है ज़ीरो।

आइसलैंड

इस देश के नाम में ही आइस जाता है, जिससे साफ है कि यहां कितनी ठंड पड़ती होगी। लगभग पूरे साल इस देश में सर्द हवाओं के साथ खूब ठंड पड़ती है

चेक रिपब्लिक

रूस के पास बसे इस देश में गर्मी का मौसम थोड़ा गर्म होता है, लेकिन सर्दी के मौसम में हड्डियां तोड़ ठंड पड़ती है। खूब बर्फबारी होती है और पारा माइनस में रहता है।

jagran

रूस

यह देश दुनिया का सबसे ठंडा देश माना जाता है, क्योंकि यहां का तापमान अभी तक का सबसे कम देखा गया है। रूस के verkhoyansk and Oymyakon जैसे शहरों ने जमा देने वाली ठंड के मामले में रिकॉर्ड भी बनाया है।

यूक्रेन

देश के उत्तरपूर्वी हिस्से में सर्दियों के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ती है। जबकि, बाकी का हिस्सा सबफ़्रीज़िंग सर्दियों का अनुभव करता है।

नूरसुल्तान, कजाखस्तान

सर्दी के मौसम में यहां का तापमान -30 से लेकर -33 सेल्शियस तक जाता है। हालांकि, गर्मी का मौसम में यहां गर्मी भी होती है, लेकिन सर्दी का मौसम लंबा चलता है और रिकॉर्ड ठंड पड़ती है।

उत्किआगविक, अलास्का

हर साल 18 या 19 नवंबर को जब यहां सूरज ढलता है, तो फिर यह अगले 65 दिनों तक नहीं उगता। इस शहर का तापमान साल के 160 दिनों में औसतन ज़ीरो डिग्री से नीचे ही रहता है।

jagran

स्लोवाकिया

मध्य यूरोप में बसे इस देश का मौसम कॉन्टिनेंटल रहता है, खासतौर पर देश के पूर्वी हिस्से में, जहां बर्फ पड़ती है और यहां का तापमान बेहद ठंडा होता है।

जॉर्जिया

यूरोप और एशिया के बीच बसा इस देश का मौसम भी कॉन्टिनेंटल है, जिसकी वजह से ठंड खूब पड़ती है। खासतौर पर सर्दी के मौसम में तापमान माइनस में ही रहता है।

पोलैंड

सर्दी के दिनों में पोलैंड का तापमान काफी नीचे चला जाता है, खासतौर पर दिसंबर और जनवरी के महीने में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES